[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : बच्चे ने डीसी से कहा-सर, मेरी कॉपी को चूहे ने खा ली…

Bokaro News : बच्चे ने डीसी से कहा-सर, मेरी कॉपी को चूहे ने खा ली…

0
Bokaro News : बच्चे ने डीसी से कहा-सर, मेरी कॉपी को चूहे ने खा ली…

डीसी अजय नाथ झा ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय रिजनल हॉस्पिटल फुसरो का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था, उपस्थिति पंजी, कक्षा संचालन और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. इस क्रम में

विद्यालय के बरामदे में बेंच पर बैठे बच्चों की कॉपियां पलट-पलट कर देखने लगे. बच्चों से पढ़ाई के बारे में भी पूछा. इस दौरान एक छात्र सूरज की कॉपी पर पड़ी, जिसके कई पन्ने फटे हुए थे. डीसी से पूछा तुम्हारी कॉपी क्यों फटी है? सूरज कुछ क्षण चुप रहा, फिर बोला सर मेरी कॉपी को चूहे ने खा लिया है. डीसी ने उपस्थित बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ को तत्काल बच्चों को कॉपियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही संबंधित पदाधिकारी को स्कूल बैग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा.

विद्यालय की अव्यवस्था पर जतायी नाराजगी

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं और संचालन व्यवस्था की कमी सामने आयी. इस पर डीसी ने नाराजगी जताते हुए बेरमो बीडीओ को निर्देश दिया कि बच्चों का पठन-पाठन कार्य अविलंब समीप के सामुदायिक केंद्र में अस्थायी रूप से शिफ्ट कराया जाये. डीइओ जगरनाथ लोहरा को

विद्यालय भवन की मरम्मत से संबंधित प्रस्ताव अविलंब जिला मुख्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel