[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : 184 लोगों को मिला खोया मोबाइल फोन

Bokaro News : 184 लोगों को मिला खोया मोबाइल फोन

0
Bokaro News : 184 लोगों को मिला खोया मोबाइल फोन

मोबाइल फोन खो गया है. घबराने की जरूरत नहीं है. सीइआइआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं. बोकारो पुलिस आपका मोबाइल खोज कर लौटायेगी. इसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है. रविवार को हरला थाना में 184 लोगों को उनका खोया मोबाइल फोन सौंपा गया. सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने पांच थाना क्षेत्र के 46, मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने दो थाना क्षेत्र के 101 और चास एएसपी वेदांत शंकर ने सात थाना क्षेत्र के 37 लोगों को मोबाइल वापस किये. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन सभी ने पोर्टल पर मामला दर्ज कराया था. टेक्निकल सेल ने ट्रैक कर इनके मोबाइल बरामद किये. मौके पर इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, संजय कुमार, खुर्शीद आलम, सुभाष चंद्र सिंह, संगीता कुमारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.

आम लोगों के साथ सरल व्यवहार करने का निर्देश

सेक्टर छह थाना में रविवार को थानेदार इंस्पेक्टर संगीता कुमारी ने कनीय पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ बैठक की. सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आम लोगों के साथ सरल व्यवहार करें. थाना आने वाले हर व्यक्ति की परेशानी धीरज के साथ गंभीरता पूर्वक सुने. उचित कानूनी सलाह देने के साथ समस्या के निदान की हर संभव कोशिश करें. किसी के दुर्व्यवहार से परेशान होकर शिकायत करने वाले की पहचान उजागर ना हो. शिकायत की त्वरित समाधान करें. मौके पर सब इंस्पेक्टर प्रभात कुमार मुंशी गुड़िया कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel