[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो 10,666 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से अब तक किया मतदान

10,666 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से अब तक किया मतदान

0
10,666 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से अब तक किया मतदान

जिला प्रशासन ने बनाये हैं छह सुविधा केंद्र21 मई तक पोस्टल बैलेट से होगा मतदान

संवाददाता, बोकारो

लोकसभा आम निर्वाचन के तहत चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर व हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में मतदान हुआ और होना है. इससे संबंधित जिले के मतदान कार्य में लगे मतदानकर्मियों, पदाधिकारियों, सेक्टर पदाधिकारियो व पुलिस के जवानों, झारखंड शस्त्र पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आदि सुरक्षा बलों ने सोमवार को पोस्टल बैलेट से मताधिकार का इस्तेमाल किया.

पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए बनाएं गए सुविधा केंद्रों में मतदान कार्य में नियुक्त कर्मियों ने मतदान किया. पोस्टल बैलेट से सोमवार को 519 मतदाताओं ने मतदान किया. अब तक कुल 10,666 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया. बताते चलें कि मतदान कार्य में नियुक्त मतदान कर्मियों, पदाधिकारियों, सेक्टर पदाधिकारियों व पुलिस के जवान, जेएपीएफ, सीआइएसएफ आदि को मतदान करने में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए छह सुविधा केंद्र क्रमशः प्रशिक्षण केंद्र बोकारो इस्पात सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-02/सी, बोकारो इस्पात सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-02/डी, कैंप-2 स्थित श्रम अधीक्षक कार्यालय, पुलिस केंद्र, सेक्टर-12 व बीएमपी बोकारो, सेक्टर 08 बी स्थित बोकारो इस्पात सीनियर सेकेंडरी स्कूल (डिस्पैच सेंटर) में स्थापित किया गया है.

होम वोटिंग संपन्न, 332 मतदाताओं ने किया मतदान

गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के लिए होम वोटिंग सोमवार को संपन्न हो गई. पोस्टल बैलेट व पीडब्ल्यूडी कोषांग की नोडल पदाधिकारी श्रीमती वंदना शेजवलकर ने बताया कि 332 मतदाताओं ने होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel