[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड बोकारो रेलवे ट्रैक पर तीन शव मिले, पुलिस जांच में जुटी 

बोकारो रेलवे ट्रैक पर तीन शव मिले, पुलिस जांच में जुटी 

0
बोकारो रेलवे ट्रैक पर तीन शव मिले, पुलिस जांच में जुटी 
रेलवे ट्रैक

बोकारो से रंजीत कुमार की रिपोर्ट 

Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिले के राधानगर पंचायत के पास लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक से गुरुवार सुबह तीन युवकों के शव जीआरपी बोकारो ने बरामद किया‌. रेलवे ट्रैक पर तीन युवकों के शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना बोकारो रेलवे स्टेशन से लगभग नौ किलोमीटर दूर स्थित रेलवे ट्रैक पर घटी है. 

पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलने पर जीआरपी बोकारो पुलिस मौके पर पहुंची. तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है. मृतकों में एक युवक की पहचान घटनास्थल से मिले आधार कार्ड के आधार पर बबलू सोरेन के रूप में हुई है. वह गोमिया प्रखंड के मडवाडीह टीकाहारा बरकीपुनु गांव निवासी सूरजलाल सोरेन का बेटा है. दूसरा युवक का नाम दीपक सोरेन बताया जा रहा है. 

मौके से मिली बाइक

पुलिस को घटनास्थल के पास से एक मोटरसाइकिल मिली है. जानकारी के अनुसार, तीनों युवको की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई हैं. घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. बारीकी से शव के अलावा घटनास्थल का निरीक्षण किया. घटना का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. 

यह भी पढ़ें: कोडरमा विधायक के ड्राइवर राजकुमार यादव हत्याकांड को लेकर फूटा जनाक्रोश, दो घंटे तक सड़क जाम

यह भी पढ़ें: रांची के बहुबाजार-सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाई ओवर का काम सिर्फ 37%, 14 जून को खत्म हो रही डेडलाइन

Previous article जिले के 13 केंद्रों पर सात जून को होगी सीईटी-बीएड प्रवेश परीक्षा
Next article कटोरिया में फन फैलाये गेहूंअन सांप को देखते ही बेहोश हुई महिला, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel