एक-एक कार्यकर्ता की अपेक्षा पर खरा उतरूंगा : बीडी राम
प्रतिनिधि, गढ़वा
भवनाथपुर विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही के आवास पर सोमवार को भवनाथपुर विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालक समिति, कोर कमेटी, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में सांसद प्रत्याशी विष्णु दयाल राम भी उपस्थित थे. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने नेताओं को आश्वस्त किया कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी हित में रात-दिन कार्य कर रहे हैं. बैठक में श्री शाही ने विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालन समिति और कोर कमेटी की घोषणा की. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गरीबों के हर सुख-दुःख में हमेशा शामिल रहे हैं. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और श्री विष्णु दयाल राम को तीसरी बार सांसद बनाने का संकल्प लिया. इस दौरान पलामू लोक सभा प्रभारी विनय लाल ने बताया कि आगामी पांच अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रमना में बूथ स्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे. इस दौरान उन्होंने इसकी तैयारियों की जानकारी दी.