[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड 126.83 करोड़ का खनन प्रोजेक्ट बीएलए इंफ्रास्ट्रक्चर को, सिजुआ एरिया में बढ़ेगा कोयला उत्पादन

126.83 करोड़ का खनन प्रोजेक्ट बीएलए इंफ्रास्ट्रक्चर को, सिजुआ एरिया में बढ़ेगा कोयला उत्पादन

0
126.83 करोड़ का खनन प्रोजेक्ट बीएलए इंफ्रास्ट्रक्चर को, सिजुआ एरिया में बढ़ेगा कोयला उत्पादन
कोयला खनन (AI generated image)

धनबाद से मनोहर कुमार की रिपोर्ट 

Dhanbad News: बीसीसीएल ने सिजुआ एरिया के अमलगमेटेड सेंदरा बांसजोरा निचितपुर कोलियरी (एएसबीएनसी) में बड़े खनन कार्य के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी मेसर्स बीएलए इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (एलओए) जारी किया है. यह कार्य हायरिंग ऑफ एचइएमएम के तहत ओपनकास्ट पद्धति से किया जायेगा. जारी आदेश के अनुसार, कंपनी को इन-सीटू सॉफ्ट ओबी के करीब 0.38 मिलियन क्यूबिक मीटर और हार्ड ओबी के 56.42 लाख क्यूबिक मीटर हटाने का काम दिया गया है. इसके साथ ही लगभग 15.86 लाख मीट्रिक टन कोयले के उत्खनन और परिवहन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. एलओए के मुताबिक इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत जीएसटी सहित 126.83 करोड़ रुपये है, जबकि कुल अनुमानित लागत 131.43 करोड़ रुपये आंकी गई है. टेंडर प्रक्रिया में बीएलए इंफ्रास्ट्रक्चर 96.50 प्रतिशत दर के साथ एल-1 बोलीदाता के रूप में उभरी यानी आउटसोर्सिंग कंपनी मेसर्स बीएलए ने उक्त कार्य को लेने के लिए करीब 3.5 प्रतिशत कम की बोली लगाई थी.

जमा करने होंगे 3.63 करोड़ का सिक्योरिटी 

बीसीसीएल ने आउटसोर्सिंग कंपनी को निर्देश दिया है कि वह 7 दिनों के भीतर एलओए पर हस्ताक्षर कर जमा करें. साथ ही 21 दिनों के अंदर 3.63 करोड़ रुपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी (बीजी) जमा करनी होगी. निर्धारित समय में शर्तें पूरी नहीं करने पर टेंडर रद्द करने, भुगतान रोकने और एक वर्ष तक प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है.

540 दिनों में पूरा होगा प्रोजेक्ट 

इस कार्य की कुल अवधि 540 दिन निर्धारित की गई है. समय सीमा की गणना लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस जारी होने के 10 दिन बाद या साइट हैंड ओवर के बाद से की जाएगी. बीसीसीएल के अनुसार, इस परियोजना से क्षेत्र में कोयला उत्पादन को गति मिलेगी और खनन कार्य अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सकेगा. साथ ही स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मिल सकेगा.

Also Read: रांची-कोडरमा में हुई झमाझम बारिश, तेज हवा से बदला मौसम, 4 अप्रैल को झारखंड के इन 13 जिलों में IMD का अलर्ट

Also Read: 1 करोड़ के इनामी माओवादी का हुआ निधन, झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों में 200 से अधिक वारदातों का था मास्टरमाइंड

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel