[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Itkhori Mahotsav : 3 दिवसीय इटखोरी महोत्सव में बोले चंपाई सोरेन- हर परिवार में जलेगा शिक्षा का दीप

Itkhori Mahotsav : 3 दिवसीय इटखोरी महोत्सव में बोले चंपाई सोरेन- हर परिवार में जलेगा शिक्षा का दीप

0
Itkhori Mahotsav : 3 दिवसीय इटखोरी महोत्सव में बोले चंपाई सोरेन- हर परिवार में जलेगा शिक्षा का दीप

Itkhori Mahotsav News : चतरा जिले के इटखोरी स्थित प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने तीन दिवसीय इटखोरी महोत्सव का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में देवी-देवताओं का उदय होता है. मां भद्रकाली से कुशलता की कामना करते हैं. समाज को दुराचार से बचाने के लिए ही मां होतीं हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में महिलाओं की अहम भूमिका होती है. देवी की कई रूपों में पूजा होती है.

चतरा के इटखोरी की है अलग पहचान

झारखंड के चीफ मिनिस्टर चंपाई सोरेन ने कहा कि हमारे इटखोरी की अलग पहचान है. यह बहुत बड़ा धार्मिक स्थल है. यहां पूजा करने से मन को शांति मिलती है. लोगों को कर्म पर विश्वास करना चाहिए. बिना आस्था कोई मनुष्य नहीं हो सकता. हमारी सरकार सभी धार्मिक स्थलों का विकास करेगी. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने जो सोचा था, उसे हम पूरा करेंगे. हर क्षेत्र में विकास करेंगे.

Also Read : Jharkhand News: इटखोरी महोत्सव का 19 को उद्घाटन करेंगे चंपाई सोरेन, चतरा देखेगा मुकुंद नायक, अक्षरा सिंह का जलवा

हर परिवार में शिक्षा का दीप जलेगा : चंपाई सोरेन

चंपाई सोरेन ने एक बार फिर कहा कि हमारे प्रदेश की खनिज संपदा का लाभ दूसरे प्रदेशों के लोग ले रहे हैं. आधुनिक युग में झारखंड को भी विकास की ओर ले जाना है. यहां के मूलवासी को उसका लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान में झारखंड में 15 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है. हमारे राज्य में कोई भी परिवार भवनहीन नहीं रहेगा. सभी का अपना पक्का मकान होगा. सभी को शिक्षा देंगे. पैसे के अभाव में किसी की पढ़ाई नहीं रुकेगी. हर परिवार में शिक्षा का दीप जलेगा.

Also Read : झारखंड : इटखोरी महोत्सव 19 फरवरी से, बॉलीवुड गायक शब्बीर कुमार समेत कई कलाकार बिखेरेंगे जलवा

Previous article World Book Fair 2024 : समाज के यथार्थ को चित्रित करती हैं स्वयं प्रकाश की कहानियां
Next article Scientific Importance: धार्मिक मान्यताओं का होता है वैज्ञानिक महत्व, यहां जानें इसके बारे में दिलचस्प बातें
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel