[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Lok Sabha Election 2024: निर्दलीय उम्मीदवार को वोटिंग मशीन पर माला चढ़ाना पड़ा भारी, FIR दर्ज

Lok Sabha Election 2024: निर्दलीय उम्मीदवार को वोटिंग मशीन पर माला चढ़ाना पड़ा भारी, FIR दर्ज

0
Lok Sabha Election 2024: निर्दलीय उम्मीदवार को वोटिंग मशीन पर माला चढ़ाना पड़ा भारी, FIR दर्ज
Shantigiri Maharaj

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में जारी मतदान के बीच महाराष्ट्र के नासिक से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे देखकर और जानकर लोग हैरान हैं. मतदान केंद्र के अंदर एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जो किया, उसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि मतदान केंद्र के अंदर विवादित हरकत करने पर उम्मीदवार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर लिया गया है.

वोटिंग मशीन में चढ़ाया माला

दरअसल महाराष्ट्र के नासिक निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर एक निर्दलीय उम्मीदवार ने वोटिंग मशीन पर माला चढ़ा दिया. माला चढ़ाते हुए उसका वीडियो वायरल हो रहा है. इधर वोटिंग मशीन पर माला चढ़ाने के आरोप में निर्दलीय उम्मीदवार शांतिगिरी महाराज के खिलाफ त्र्यंबकेश्वर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है.

8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान जारी है. जिन 8 राज्यों में मतदान हो रहा है, उसमें बिहार, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, लद्दाख, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं.

Also Read: दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है, राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत पर बोले पीएम मोदी

राजनाथ सिंह, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी सहित इन नेताओं पर नजर

पांचवें चरण में दो ‘हाई प्रोफाइल’ सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान होगा, जहां से रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं. जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी चुनाव लड़ रहे हैं. लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं जिनमें राजनाथ सिंह (लखनऊ, उत्तर प्रदेश), पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर, महाराष्ट्र), साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर, उप्र) और शांतनु ठाकुर (बनगांव, पश्चिम बंगाल), लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान (हाजीपुर, बिहार), शिवसेना के श्रीकांत शिंदे (कल्याण, महाराष्ट्र) और भाजपा के राजीव प्रताप रूडी तथा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य (दोनों सारण, बिहार) शामिल हैं. पांचवें चरण में अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर-मोहनलालगंज, केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा-जालौन, सांसद लल्लू सिंह-फैजाबाद लोकसभा सीट से चुनावी मुकाबले में हैं.

Previous article Textiles and Fabrics of Ancient India: आठवीं से छठी शताब्दी ईसा पूर्व ही विकसित हो चुकी थी बुनाई की कला
Next article Lok Sabha Chunav 2024: चतरा लोकसभा क्षेत्र के लातेहार में चिलचिलाती धूप पर भारी दिख रहा लोकतंत्र के महापर्व का उत्साह
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel