[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Gujarat Rain Alert in Gujarat: अगले 7 दिन तक बारिश होगी गुजरात में, स्कूल बंद, अलर्ट जारी

Rain Alert in Gujarat: अगले 7 दिन तक बारिश होगी गुजरात में, स्कूल बंद, अलर्ट जारी

0
Rain Alert in Gujarat: अगले 7 दिन तक बारिश होगी गुजरात में, स्कूल बंद, अलर्ट जारी

Rain Alert in Gujarat: गुजरात में बारिश का तांडव जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान की वजह से शुक्रवार को सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. विभाग के अनुसार, जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, स्वर्का में भी बहुत तेज बारिश देखने को मिल सकती है. इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि आने वाले 7 दिनों तक गुजरात में बारिश की संभावना है. गुजरात के कच्छ, मोरबी, जामनगर, द्वारका में 30 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. राजकोट, पोरबंदर, जूनागढ़ में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं शेष सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

अलर्ट के बीच स्कूल बंद

मौसम विभाग की ओर से 2 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कच्छ, मोरबी, जामनगर और द्वारका के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम को देखते हुए प्राइमरी-सेकंडरी स्कूलों और कॉलेजों में को बंद कर दिया गया है.

वडोदरा में स्थिति हो रही है सामान्य

गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश के कारण विश्वामित्री नदी के उफान पर थी जिसकी वजह से कई इलाकों में बाढ़ आ गई थी, लेकिन अब शहर के अधिकांश हिस्सों से पानी कम होता नजर आ रहा है. लोग आसानी से आवागमन कर सकते हैं. वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) ने बताया कि शहर से होकर बहने वाली विश्वामित्री नदी अपने उच्चतम स्तर 37 फुट (जो कि खतरे के निशान से 12 फुट ऊपर है) पर बह रही थी, लेकिन अब यह 31 फुट पर बह रही है.

Read Also : Rain Alert: पानी-पानी गुजरात, 4 घंटे में 100 मिमी से ज्यादा बारिश, तीन दिनों में 26 मौतें

बारिश से संबंधित घटनाओं में 26 की मौत

गुजरात में गुरुवार को बारिश कम हुई. प्रदेश में बुधवार तक, बारिश से संबंधित घटनाओं में 26 लोगों की मौत हो गई है. गुजरात के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 18,000 से अधिक लोगों को स्थानांतरित किया गया है. लगभग 1,200 लोगों को बचाया गया है. सुरक्षाबलों ने कुछ लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया.
(इनपुट पीटीआई)

Previous article Jay Shah Education: कितने पढ़े-लिखे हैं जय शाह, अब बनने जा रहे हैं ICC के चेयरमैन
Next article Viral Video: रांची में खड़े ट्रक से बैटरी खोलकर ले गए चोर, CCTV में कैद हुई वारदात
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel