[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Gujarat Gujarat Floods Video : रस्सी के सहारे बची जिंदगी, सामने आया ये वीडियो

Gujarat Floods Video : रस्सी के सहारे बची जिंदगी, सामने आया ये वीडियो

0
Gujarat Floods Video : रस्सी के सहारे बची जिंदगी, सामने आया ये वीडियो

Gujarat Floods Video : गुजरात में बारिश से संबंधित घटनाओं में 19 और लोगों की जान चली गई है. ऐसी घटनाओं में तीन दिन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो चुकी है. गुजरात के कुछ हिस्सों में बुधवार को लगातार चौथे दिन भी भारी बारिश जारी है. वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों में से 17,800 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. राहत बचाव कार्य में सेना के जवान भी लगे हुए हैं. राहत बचाव का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

वीडियो Gujarat Information के द्वारा शेयर किया जा रहा था. एक वीडियो में नजर आ रहा है कि इंडियन कोस्ट गार्ड के जवान हेलीकॉप्टर से बाढ़ में फंसे लोगों को निकाल रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि हेलीकॉप्टर से रस्सी नीचे फेंकी जा रही है और लोगों को खींचा जा रहा है.

पीएम मोदी ने की सीएम पटेल से बात

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में भारी बारिश की स्थिति के बारे में फोन पर जानकारी ली है. उन्होंने राहत और बचाव कार्यों का विवरण लिया. पीएम मोदी ने जान-माल की सुरक्षा के बारे में मार्गदर्शन दिया और केंद्र सरकार से सभी आवश्यक सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया. आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गुजरात के बारे में चिंता जताई और लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. गुजरात के लोगों के प्रति उनका गहरा लगाव है. प्राकृतिक आपदाओं के दौरान और जब भी ज़रूरत होती है, वे हमेशा गुजरात और राज्य के लोगों के साथ खड़े रहते हैं.

Read Also : Gujarat Assembly: मानव बलि, अघोरी प्रथा या काला जादू करने पर 7 साल जेल, भरना होगा भारी जुर्माना, कड़ा कानून तैयार

सेना की तीन टुकड़ियां जुटीं हैं राहत बचाव में

घरों और छतों में फंसे लोगों को बचाने में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और सेना की तीन टुकड़ियां लगी हुईं हैं. ये लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहीं हैं.

Previous article Anupama: तो क्या इस वजह से वनराज ने शो को कहा अलविदा, शो छोड़ते ही इस शख्स को किया इंस्टा पर अनफॉलो
Next article Red Meat: रेड मीट खाने से बढ़ता है टाइप 2 डायबिटीज, नई रिसर्च में हुआ खुलासा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel