[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar गुजरात चुनाव 2022 : जानें कैसे उम्मीदवारों को टिकट देगी भाजपा, चयन की प्रक्रिया शुरू

गुजरात चुनाव 2022 : जानें कैसे उम्मीदवारों को टिकट देगी भाजपा, चयन की प्रक्रिया शुरू

0
गुजरात चुनाव 2022 : जानें कैसे उम्मीदवारों को टिकट देगी भाजपा, चयन की प्रक्रिया शुरू

Gujarat Assembly Election 2022 : इस साल के अंत तक होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. इस बार प्रदेश में चुनाव त्रिकाणीय होने वाला है. इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पार्टी हर सीट पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी. इस बीच पिछले करीब तीन दशक से सत्ता पर काबिज भाजपा ने गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए राज्य में स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रतिक्रिया लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

182 सीटों के लिए चुनाव दिसंबर में

यहां चर्चा कर दें कि गुजरात विधानसभा की सभी 182 सीटों के लिए चुनाव दिसंबर में होने हैं, और प्रदेश में इस बार भाजपा, विपक्षी कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला नजर आने की संभावना व्‍यक्‍त की जा रही है. भाजपा सदस्यों ने कहा कि गुजरात के 33 जिलों और पांच प्रमुख शहरों में से प्रत्येक के लिए भाजपा द्वारा अलग-अलग नियुक्त पर्यवेक्षकों की तीन-सदस्यीय टीम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया है. यह प्रक्रिया तीन दिनों तक चलेगी, और इस दौरान टीम हर निर्वाचन क्षेत्र से टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों के विचारों को ध्यान में रखेगी.

Also Read: Gujarat Elections 2022: गुजरात चुनाव में कौन-से मुद्दे रहेंगे हावी? जानिए क्या है गुजरात की जनता का मूड?
फीडबैक के आधार पर रिपोर्ट

भाजपा सदस्यों ने कहा कि प्रक्रिया के हिस्से के तौर पर पर्यवेक्षकों द्वारा फीडबैक के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे प्रदेश भाजपा को सौंपा जाएगा और यह आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन का आधार बनेगी. पार्टी नेताओं ने कहा कि कुल 38 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें वर्तमान और पूर्व मंत्री, संसद सदस्य, राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं. यहां चर्चा कर दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 99 सीट जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 77 सीट मिली थीं.

Previous article Chhath Puja 2022: हर धर्म में भगवान सूर्य का है अलग अलग महत्व, जानें उनकी क्या है धारणाएं
Next article Bihar: मुंगेर में डेंगू की स्थिति विस्फोटक, 48 घंटों में मिले 76 नये पॉजिटिव मरीज, आंकड़ा अब 460 पार
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel