[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya गिरिडीह में बच्चों का झगड़ा छुड़ाने गई युवती पर उस्तरा से हमला

गिरिडीह में बच्चों का झगड़ा छुड़ाने गई युवती पर उस्तरा से हमला

0
गिरिडीह में बच्चों का झगड़ा छुड़ाने गई युवती पर उस्तरा से हमला

गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : बच्चों का झगड़ा छुड़ाने गई एक युवती पर उस्तरा से हमला कर दिया गया है. घायल युवती को सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. मामला गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र का है. बताया गया है कि न्यू चूड़ी मुहल्ला (कुरैशी मुहल्ला) में शनिवार (9 मार्च) को बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने गई एक युवती पर मुहल्ले के ही कुछ युवकों ने हमला कर दिया.

युवती को सदर अस्पताल पहुंचाया गया

लोगों ने युवती से जमकर मारपीट की. साथ ही उस पर उस्तरा से हमला कर दिया. युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल युवती को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया है. अस्पताल में युवती का इलाज चल रहा है. घायल युवती की पहचान न्यू चूड़ी मुहल्ला (कुरैशी मुहल्ला) निवासी अकबर अंसारी की 17 वर्षीय पुत्री रेशम परवीन के रूप में की गई है.

आपस में झगड़ रहे बच्चों का झगड़ा छुड़ाने गई थी रेशम परवीन

घटना की बाबत रेशम परवीन ने बताया कि शनिवार सुबह उसके घर के पास कुछ बच्चे आपस में ही झगड़ा कर रहे थे. इसी दौरान वह पानी लेकर घर जा रही थी. जैसे ही उसकी नजर बच्चों को झगड़ा करते बच्चों पर पड़ी, तो उसने बच्चों को झगड़ा करने से मना किया.

Read Also : गिरिडीह में सड़क हादसा, साला-बहनोई की मौत, दो घायल, शादी में जा रहे थे चारों

इन लोगों ने किया युवती पर हमला

इसी बीच, मुहल्ले के ही साबिर कुरैशी, गोविंद कुरैशी, चाहत कुरैशी, आदिल कुरैशी, रोहित कुरैशी व अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच, मौके पर मौजूद युवकों ने उसके ऊपर उस्तरा से भी वार कर दिया. इससे उसके हाथ और गर्दन में चोट आ गई.

रेशम को ले जाया गया सदर अस्पताल, जांच में जुटी पुलिस

आनन-फानन में परिजनों ने रेशम को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इधर, इस पूरे मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को भी दे दी गई है. इसके बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

Also Read : गिरिडीह : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया एनएच जाम

Previous article लोकसभा चुनाव: लोकतंत्र की जननी वाले बिहार में वोटिंग की स्थिति सबसे खराब
Next article Meera Chopra Wedding: एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा जल्द बनेंगी दुल्हन, शादी का कार्ड आया सामने
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel