[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Dhanbad News: हर्ल के सभी गेट को झामुमो ने किया जाम, शुरू की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी

Dhanbad News: हर्ल के सभी गेट को झामुमो ने किया जाम, शुरू की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी

0
Dhanbad News: हर्ल के सभी गेट को झामुमो ने किया जाम, शुरू की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी

Dhanbad News: हर्ल सिंदरी के मुख्य द्वार पर 18 महीनों से चार सूत्री मांगों को लेकर धरना पर बैठे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार समेत सभी चार गेटों को बंद कर दिया. शुक्रवार (23 फरवरी 2024) से अनिश्चितकाल के लिए आर्थिक नाकेबंदी शुरू कर दी है. इसमें सिर्फ जरूरी सुविधाओं को छूट दी गई है.

हर्ल प्रबंधन से की गई थी मांगों पर पहल करने की अपील

झामुमो धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष रामू मंडल ने बताया कि 23 जनवरी को हर्ल सिंदरी प्रबंधन को पत्र देकर चार सूत्री मांगों पर सकारात्मक पहल के लिए हमने आग्रह किया था. इनमें स्थानीय व विस्थापितों को 75 प्रतिशत संविदा और स्थायी क्षेत्रों में नियोजन, कार्यरत श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, कार्यरत श्रमिकों को स्थायी करने तथा आदिवासियों को यूरिया ट्रांसपोर्ट का काम देने की मांग की.

Also Read : सिंदरी के लोगों को नये साल में मिलेगा हेल्थ सेंटर का तोहफा, 19 से शुरू होगा यूरिया का उत्पादन

हर्ल प्रबंधन ने नहीं की पहल, अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी शुरू

उन्होंने कहा कि अब तक इस पर हर्ल प्रबंधन की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की गई है. इसको लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी शुरू कर दी गई है. उन्होंने यह भी बताया कि इस आर्थिक नाकेबंदी में मेडिकल, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली सहित कई आपातकालीन सुविधाओं को नाकेबंदी से अलग रखा गया है. यानी इससे जुड़ी सुविधाएं लोगों को मिलती रहेंगी. इन विभागों के कार्यों को बाधित नहीं किया जाएगा.

सुबह चार बजे से ही हर्ल के सभी गेट को कर दिया गया जाम

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि शुक्रवार को सुबह चार बजे से ही हर्ल के सभी गेट को जाम कर दिया गया. मजदूरों को अंदर जाने से रोक दिया गया. किसी भी तरह के आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया गया है. हर्ल गैस आधारित कारखाना होने के कारण हर्ल प्रबंधन ने जिला प्रशासन को इमरजेंसी की सूचना दे दी है.

Also Read : धनबाद : पीएम के दौरे से पहले सिंदरी की सड़कों का होगा कायाकल्प

Previous article Jharkhand High Court: नींबू पहाड़ मामले में राज्य सरकार की याचिका खारिज, CBI जांच पर लगी रोक भी हटी
Next article WBPSC SI Exam Date 2024: पश्चिम बंगाल सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल रिलीज, देखें टाइमिंग
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel