[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya धनबाद : जमसं समर्थकों ने केटीएमपीएल दफ्तर में की तोड़फोड़, दो अधिकारियों के हाथ तोड़े

धनबाद : जमसं समर्थकों ने केटीएमपीएल दफ्तर में की तोड़फोड़, दो अधिकारियों के हाथ तोड़े

0
धनबाद : जमसं समर्थकों ने केटीएमपीएल दफ्तर में की तोड़फोड़, दो अधिकारियों के हाथ तोड़े

धनबाद जिले में सिंदरी के सेल के टासरा प्रोजेक्ट काम करने वाली निजी कंपनी केटीएमपीएल के कार्यालय में गुरुवार अचानक हमला किया गया. इस दौरान कार्यालय में तोड़फोड़ की गयी, उसमें एक दो अधिकारी व एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गये. तोड़फोड़ व हमला का आरोप जनता मजदूर संघ के समर्थकों पर लगा है.

इस संबंध में केटीएमपीएल के अधिकारी बी बुच्ची की शिकायत पर गोशाला ओपी में पुलिस ने जनता मजदूर संघ टासरा शाखा के अध्यक्ष व अन्य नौ समर्थकों पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है. इधर, इस घटना से कंपनी के कर्मियों में दहशत है.

Also Read : जमसं मामले में बीसीसीएल ने जारी किया स्टेटस-को

ट्रांसपोर्टिंग को लेकर जमसं नेता का हुआ था विरोध

बताया जाता है कि सेल के टासरा प्रोजेक्ट में एमडीओ के लिए अधिकृत एजेंसी कल्याणेश्वरी टासरा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को जब पहले ही दिन ट्रांसपोर्टिंग शुरू की थी, तो जमसं नेता बिरजू सिंह ने विरोध जताया था. काम रोक दिया था. काम रोके जाने से बेरोजगार रैयतों की परेशानियों के मद्देनजर मासस व झामुमो समर्थकों ने जमसं नेता का विरोध किया था. हालांकि उसके बाद से परिवहन बंद था.

  • घायलों में दो अधिकारी व एक सुरक्षाकर्मी घायल, दशत में हैं कंपनी के कर्मी
  • जमसं टासरा अध्यक्ष बिरजू सिंह समेत नौ पर प्राथमिकी

दो अधिकारियों के हाथ फ्रैक्चर

बुधवार की घटना के बाद बिरजू सिंह के नेतृत्व में गुरुवार लगभग 3:40 बजे 30 से 40 की संख्या में युवक केटीएमपीएल कार्यालय पहुंचे और वहां काम कर रहे हैवी इक्यूपमेंट एंड मैकेनिकल जीएम पोघल रेड्डी, एचआर सुमन और अन्य के साथ मारपीट शुरू कर दी. इससे दोनों अधिकारियों के हाथ फ्रैक्चर हो गये.

22Dhn Mb 31 22022024 3
धनबाद : जमसं समर्थकों ने केटीएमपीएल दफ्तर में की तोड़फोड़, दो अधिकारियों के हाथ तोड़े 3

एसआइएस के जवान भी हुए चोटिल

उन्हें बचाने आये एसआइएस के जवान चंडीचरण राय भी चोटिल हो गये. उसके बाद युवकों ने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की. इस दौरान सैप के जवान मूकदर्शक बने रहे. सूचना पाकर केटीएमपीएल के मुख्य कार्यालय से सहयोगी पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी. गोशाला पुलिस पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए चासनाला सीएचसी ले गये.

केटीएमपीएल की शिकायत पर तोड़फोड़ व जानलेवा हमला का केस बिरजू सिंह समेत अन्य पर किया गया है. सीसीटीवी फुटेज के का सहारा लिया जा रहा है. दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. जल्द कार्रवाई की जायेगी.

जयमसीह लकड़ा, ओपी प्रभारी, गोशाला

हम बातचीत का इंतजार कर रहे, हमला कर दिया : प्रोजेक्ट निदेशक

घटना के बाद केटीएमपीएल के प्रोजेक्ट निदेशक टी रमेश ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि ऐसे में काम करना मुश्किल है. बुधवार को हुई हिंसक घटना के बाद कोल डिस्पैच बंद कर दिया गया है. हम बातचीत का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अचानक हमला करने से कर्मियों में दहशत है. कहा कि अब कर्मियों की सुरक्षा बढ़ाई जायेगी.

Previous article IPL 2024 से पहले हार्दिक पांड्या के साथ जिम में पसीना बहाते दिखे ईशान किशन, वीडियो वायरल
Next article देवेंद्र माझी के सपनों को जोबा ने भुला दिया, जल, जंगल, जमीन के लिए कुछ नहीं किया, मनोहरपुर में बोले सुदेश महतो
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel