[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar धनबाद में परीक्षा केंद्र में इंटर की छात्रा ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश

धनबाद में परीक्षा केंद्र में इंटर की छात्रा ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश

0
धनबाद में परीक्षा केंद्र में इंटर की छात्रा ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश

धनबाद में बीएसएस कॉलेज की इंटर की छात्रा (17) ने गुरुवार को परीक्षा केंद्र बीएसएस बालवाड़ी स्कूल में जहर खाकर जान देने की कोशिश की. बलियापुर के धोखरा कहालडीह निवासी आर्ट्स की छात्रा की गुरुवार को दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से फिलोस्फी विषय की परीक्षा थी.

  • बीएसएस बालवाड़ी स्कूल में परीक्षा दे रही थी बीएसएस महिला कॉलेज की छात्रा
  • तबीयत बिगड़ने पर एसएनएमएमसीएच में कराया गया भर्ती

तय समय पर वह परीक्षा केंद्र पर पहुंच गयी. अंदर प्रवेश करने के कुछ ही देर बाद उसके मुंह से झाग निकलता देख परीक्षा नियंत्रकों को संदेह हुआ. सूचना स्कूल के प्रधानाध्यापिका मंजुला गुप्ता को दी गयी. इस दौरान छात्रा की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी.

Also Read : धनबाद में 104 दिन में 35 लोगों ने की आत्महत्या, जानें क्या है कारण

स्कूल प्रबंधन ने तत्काल मामले की जानकारी डीएसइ भूतनाथ रजवार को देते हुए छात्रा को इलाज के लिए एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच भेज दिया. परीक्षा केंद्र में मौजूद छात्रा की अन्य दोस्तों की मदद से सूचना उसके परिजनों को दी गयी. अस्पताल में भर्ती छात्रा की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है. छात्रा ने किस कारण जहर खाया है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पायी है.

परीक्षा देने के दौरान तबीयत बिगड़ने पर छात्रा के बैग की जांच में जहर की शीशी बरामद हुई है. इसे उसके पिता को दे दिया गया है. बैग क्लास रूम से बाहर रखा हुआ था. ऐसे में संभावना है कि परीक्षा शुरू होने से पूर्व उसने जहर का सेवन किया होगा.

मंजुला गुप्ता, प्रधानाध्यापिका, बीएसएस बालवाड़ी स्कूल

दिन के 12:30 बजे घर से परीक्षा केंद्र जाने के लिए निकली थी छात्रा

छात्रा के पिता प्रदीप रवानी जगदीश पब्लिक स्कूल में वाहन चालक हैं. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि गुरुवार को दिन के लगभग 12:30 बजे उनकी बेटी परीक्षा केंद्र के लिए घर से निकली थी. इसके बाद दोपहर लगभग 2:45 बजे उन्हें बीएसएस स्कूल से किसी ने फोन से बेटी के जहर खाने की सूचना दी. तत्काल वह स्कूल पहुंचे. तब तक बेटी को एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था. इसके बाद वह भी अस्पताल पहुंचे.

Also Read : Jharkhand: CWC के शेल्टर होम में दो विदेशियों ने की आत्महत्या की कोशिश, दोनों की हो रही काउंसलिंग

परीक्षा शुरू होने के 40 मिनट बाद बिगड़ी तबीयत

बीएसएस बालवाड़ी स्कूल की प्रधानाध्यापिका मंजुला गुप्ता ने बताया कि दोपहर दो बजे तय समय पर परीक्षा शुरू हुई. इसके लगभग 40 मिनट के बाद दोपहर 2.40 बजे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. छात्रा लगातार उल्टी कर रही थी. पूछने पर कुछ नहीं बता रही थी. बाद में उसके बैग की तलाशी ली गयी. इसमें जहर की शीशी बरामद की गयी. उक्त जहर की शीशी को उसके पिता के हवाले कर दिया गया है.

30 सवालों का लिख चुकी थी जवाब

बीएसएस बालवाड़ी स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि जिस वक्त छात्रा की तबीयत बिगड़ी थी. उससे पहले उसने 30 सवालों के जवाब अपनी उत्तर पुस्तिका में लिख चुकी थी.

Previous article अररिया में 4 बैंक कर्मियों से मारपीट कर 12 लाख लूटे, लोगों ने खदेड़ कर एक अपराधी को पकड़ा
Next article IPL 2024 से पहले हार्दिक पांड्या के साथ जिम में पसीना बहाते दिखे ईशान किशन, वीडियो वायरल
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel