[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya दिल्ली मूसलाधार बारिश में भैया को राखी बांधने निकली बहनें, दिल्ली में लंबा जाम

मूसलाधार बारिश में भैया को राखी बांधने निकली बहनें, दिल्ली में लंबा जाम

0
मूसलाधार बारिश में भैया को राखी बांधने निकली बहनें, दिल्ली में लंबा जाम
दिल्ली की सड़कों पर लगा लंबा जाम.

Very Heavy Rain in Delhi| दिल्ली से राजकुमार : देश की राजधानी दिल्ली में मूसलाधार बारिश के बीच शनिवार को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. सुबह से लगातार वर्षा हो रही है. कल तक लोग गर्मी से परेशान थे, लेकिन आज भारी बारिश की वजह से परेशान रहे. बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी, लेकिन त्योहार के दिन बारिश होने के कारण उनका मजा किरकिरा हो गया. तेज बारिश से सड़कें जलमग्न हो गयीं. लोगों का चलना मुश्किल हो गया. फिर लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की. बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बारिश में ही निकल पड़ीं.

कल से दिख रही थी राखी के त्योहार की चहल-पहल

राखी के त्योहार का उत्सव दिल्ली में शुक्रवार से ही देखने को मिल रहा था. बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी करने और अपने भैया के घर जाने के लिए निकल पड़ीं थीं. शहर के हर प्रमुख चौक-चौराहों पर चहल-पहल थी, तो लंबा जाम भी लग गया था. दिल्ली पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद ट्रैफिक सामान्य नहीं हो पा रहा था.

Very Heavy Rain In Delhi Water Logging Road Jam News
जलजमाव के बाद पानी निकालने की कोशिश में नगर निगम का कर्मचारी.

ऑटो, टोटो और कैब ने वसूला डबल किराया

दूसरी ओर इस त्योहारी भीड़ का ऑटो वाले, टुकटुक वाले, रैपीडो और कैब वालों ने खूब फायदा उठाया. 10 रुपए की जगह 20-20 और किसी ने 30 रुपए तक लिये. रैपिडो और कैब वालों ने भी आम दिनों की तुलना में आज किराया डेढ़ गुणा कर दिया था. सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों को हुई. भीड़ का आलम यह था कि मेट्रो में तिल रखने की भी जगह नहीं थी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेट्रो ट्रेन में भी भीड़ से राहत नहीं

राजीव चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में लोग मेट्रो से बाहर निकल नहीं पा रहे थे. मेट्रो में भारी भीड़ थी, तो डीसी बसें भी खचाखच भरी थीं. स्थानीय लोगों ने कहा कि अमूमन राखी के दिनों में हर साल ऐसी ही भीड़ होती है. भीड़ को कंट्रोल करने की कभी कोई ठोस पहल नहीं हुई. भीड़ सिर्फ दिल्ली में नहीं है, पूरे एनसीआर क्षेत्र में ऐसी ही भीड़ है. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे हो या राष्ट्रीय राजमार्ग, हर जगह वाहनों की लंबी कतार लगी थी.

Very Heavy Rain In Delhi Water Logging On Road
सड़कों पर जलजमाव से थम गयी थी गाड़ियों की रफ्तार.

वर्षा कम होने के बाद बढ़ी गाड़ियों की रफ्तार

दिन में 10:00 बजे के बाद से बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई. तब जाकर वाहनों की रफ्तार बढ़ी. भीड़ थोड़ी कम हुई, लेकिन पैदल चलने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि सड़क पर पानी जम गया था.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Ka Mausam: आंधी-वज्रपात के साथ 9 अगस्त को झारखंड में होगी भारी वर्षा

PVTG Population: झारखंड में हैं 8 आदिम जनजातियां, सबसे ज्यादा किस जिले में?

2 आदिवासियों ने झारखंड का बढ़ाया मान, यूनेस्को में बने को-चेयरमैन

World Tribal Day 2025: भारत के राष्ट्रीय आदिवासी नायक

Previous article Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म हिट हुई या फुस्स, कमाई देख लगेगा झटका
Next article Fact Check: क्या Honda ZR-V Hybrid भारत में ₹5,350 EMI और 39 kmpl माइलेज के साथ लॉन्च हुई?
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel