[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya दिल्ली तुगलकाबाद विधानसभा से हैट्रिक लगाने की तैयारी में आप, बीजेपी भी कमर कस कर तैयार

तुगलकाबाद विधानसभा से हैट्रिक लगाने की तैयारी में आप, बीजेपी भी कमर कस कर तैयार

0
तुगलकाबाद विधानसभा से हैट्रिक लगाने की तैयारी में आप, बीजेपी भी कमर कस कर तैयार
तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र
  • दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान
  • 8 फरवरी को होगी मतों की गिनती

Tughlakabad Assembly Constituency : तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक है. यह विधानसभा क्षेत्र दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. इस लोकसभा क्षेत्र में नौ अन्य विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं. वर्तमान में इस विधानभा क्षेत्र के विधायक आम आदमी पार्टी के सही राम हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में सही राम ने बीजेपी के रमेश विधूड़ी को पराजित किया था.

तुगलकाबाद से तीन बार जीती बीजेपी अब आप का कब्जा

सुल्तान तुगलक ने 14वीं सदी में एक शहर बसाया था, जिसे तुगलकाबाद कहा जाता है. आज का तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र उसी शहर में है. इस क्षेत्र में पानी की समस्या सबसे अहम मुद्दों में से एक है. जब बीजेपी के रमेश विधूड़ी यहां से सांसद हुआ करते थे, उस वक्त भी इलाके में पानी की समस्या थी और आम आदमी पार्टी का विधायक चुने जाने के बाद भी इलाके में जलसंकट में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखता है. 2015 से इस सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है और सही राम पहलवान यहां से विधायक चुने गए हैं. उनसे पहले तीन बार बीजेपी के रमेश विधूड़ी यहां से विधायक रहे थे. तुगलकाबाद सीट दिल्ली की 52 अनारक्षित सीटों में से एक है. आप ने एक बार फिर सही राम पर भरोसा दिखाया है, जबकि बीजेपी ने रमेश विधूड़ी को कालकाजी से टिकट दिया है और अभी तक इस सीट के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं.

2002 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया सीट

तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान में जो भौगोलिक संरचना है वह 2002 के परिसीमन आयोग की सिफारिशों के आधार पर बनी है और यह संरचना 2008 से अस्तित्व में आई है. दक्षिण दिल्ली का यह निर्वाचन क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. तुगलकाबाद के अलावा जो नौ अन्य विधानसभा सीटें दक्षिण दिल्ली में आती हैं वे हैं-

  • बिजवासन
  • संगम विहार
  • अंबेडकर नगर
  • छतरपुर
  • देवली
  • कालकाजी
  • पालम
  • बदरपुर
  • महरौली

इसे भी पढ़ें : Delhi Assembly Elections 2025: चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ दिया जांच का आदेश, AAP ने दर्ज कराई थी शिकायत

Previous article शेयर बाजार में हाहाकार, 241.30 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स
Next article Video: बिहार में खेला नहीं एनडीए का मेला होगा, एनडीए के सभी नेताओं ने एक मंच से भरी हुंकार
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel