[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya दिल्ली Rekha Gupta Video : शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने कर दिया बड़ा इशारा

Rekha Gupta Video : शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने कर दिया बड़ा इशारा

0
Rekha Gupta Video : शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने कर दिया बड़ा इशारा
रेखा गुप्ता

Rekha Gupta Video : शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ”यह चमत्कार है. यह एक नई प्रेरणा और एक नया अध्याय है. अगर मैं मुख्यमंत्री बन सकती हूं, तो इसका मतलब है कि सभी महिलाओं के लिए रास्ते खुले हैं.” मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा,”जो भी भ्रष्ट है, उसे एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा.”

रेखा गुप्ता ने कहा, ”यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पीएम मोदी और बीजेपी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं. मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी. मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करना है और दूसरी प्राथमिकता यह है कि हमारे सभी 48 विधायक टीम मोदी के रूप में काम करेंगे. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी. पिछली भ्रष्ट सरकार को लोगों के एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा.”

शपथ ग्रहण समारोह के लिए 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

रामलीला मैदान में गुरुवार को होने वाले दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनी को तैनात किया गया है. शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित पार्टी के कई शीर्ष नेताओं के शिरकत करने की संभावना है.

ये भी पढ़ें : Rekha Gupta : यूं ही बीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली के लिए नहीं चुना, 1992 से 2025 तक रहीं एक्टिव

पुलिस ने बताया कि केवल अधिकृत लोगों को ही कार्यक्रम स्थल के पास जाने की अनुमति होगी. ट्रैफिक में दिक्कत न हो, इसके लिए खास प्लान तैयार किया गया है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित लगभग 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

Previous article रेखा गुप्ता के सीएम बनने के पीछे है क्या 3 प्रमुख कारण, जानें
Next article पाकिस्तान की हार से भारत को बड़ा फायदा, सेमीफाइनल लगभग पक्का, ऐसा बन रहा समीकरण
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel