[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya दिल्ली New Delhi Assembly Election Result 2025: अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, नई दिल्ली सीट से हारे चुनाव, प्रवेश वर्मा जीते

New Delhi Assembly Election Result 2025: अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, नई दिल्ली सीट से हारे चुनाव, प्रवेश वर्मा जीते

0
New Delhi Assembly Election Result 2025: अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, नई दिल्ली सीट से हारे चुनाव, प्रवेश वर्मा जीते
New Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025

New Delhi Assembly Election Result 2025: नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से आप के सबसे दिग्गज उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है. केजरीवाल चुनाव हार गए है. 14वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश साहिब सिंह ने 4 हजार से ज्यादा वोटों से उन्हें हरा दिया है. अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक प्रवेश वर्मा को 30088 वोट मिले हैं. उन्होंने केजरीवाल को 4089 वोटो से हरा दिया है. केजरीवाल को 25999 वोट मिले.

उम्मीदवारपार्टीवोट
अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीहारे
प्रवेश साहिब सिंहबीजेपीजीते
संदीप दीक्षितकांग्रेसहारे
वीरेंद्रबीएसपीहारे
संतोष रायएबीपीहारे
संजय रावतनिर्दलीयहारे
अनितानिर्दलीयहारे
अनुराधा राणानिर्दलीयहारे
पंकज शर्मानिर्दलीयहारे
नरेश कुमारएएपीपीहारे

दिल्ली विधानसभा की हॉट सीट है नई दिल्ली

नई दिल्ली विधानसभा सीट दिल्ली के हॉट सीटों में से एक है. राजनीतिक गलियारों में कहा जाता है कि इस सीट से जो भी जीतता है वो दिल्ली का मुख्यमंत्री होता है. इस सीट से दिल्ली की पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने लगातार चार बार जीत हासिल की थी. सबसे बड़ी बात की चारों बार यानी 1993 से लेकर 2008 तक वो दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं. इसके बाद से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस सीट पर लगातार जीत हासिल कर दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे.

आप, बीजेपी और कांग्रेस में कड़े मुकाबले के आसार

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बीजेपी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़े मुकाबले के आसार है. आम आदमी पार्टी की ओर से अरविंद केजरीवाल इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं बीजेपी की ओर से प्रवेश वर्मा और कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया है. तीनों दिल्ली के जाने माने नेता हैं. ऐसे में नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार है.

बीते तीन चुनावों में क्या रहा था नतीजा

नई दिल्ली विधानसभा सीट से साल 2013 में अरविंद केजरीवाल ने चुनाव जीता था. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित और बीजेपी उम्मीदवार बिजेंद्र कुमार को भारी अंतर से हराया था. उसके बाद साल 2015 में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल ने इस सीट से जीत हासिल की थी. बीजेपी उम्मीदवार नुपूर शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी किरण वालिया को फिर हार मिली थी. साल 2020 में एक बार फिर नई दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर भरोसा जताया. लोगों ने बीजेपी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव और कांग्रेस प्रत्याशी रोमेश सभरवाल को नकार दिया.

Previous article कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय
Next article रवि योग में रखा जा रहा है जया एकादशी का व्रत, यहां से जानें शुभ मुहूर्त
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel