[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar MCD Election 2022: थम गया प्रचार का शोर, अब 4 दिसंबर को मतदाता करेंगे 1349 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

MCD Election 2022: थम गया प्रचार का शोर, अब 4 दिसंबर को मतदाता करेंगे 1349 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

0
MCD Election 2022: थम गया प्रचार का शोर, अब 4 दिसंबर को मतदाता करेंगे 1349 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

MCD Election 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए प्रचार की मियाद आज खत्म हो गयी है. अब 4 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग होगी. एमसीडी चुनाव प्रचार में भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंकी. बता दें, एमसीडी चुनाव के लिए 250 वार्डों में वोटिंग होगी. वहीं, 7 दिसंबर को मतदान की गिनती की जाएगी. चुनाव में 1349 उम्मीदवार मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं.

चुनाव में चाक-चौबंद होगी सुरक्षा व्यवस्था: दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. दिल्ली पुलिस के 30 हजार जवानों की तैनाती की जा रही है. दिल्ली पुलिस कानून व्यवस्था के स्पेशल सीपी प्रीत हुड्डा ने कहा कि मतदान के दिन 30 हजार पुलिस बल को तैनात किया गया है.

आम आदमी पार्टी ने झोंकी ताकत: दिल्ली एमसीडी चुनाव में राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने भी जमकर प्रचार किया है. शुक्रवार को AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने टाउन हॉल विद केजरीवाल कार्यक्रम का आयोजन किया. सीएम केजरीवाल ने कार्यक्रम में व्यापारियों से बात करते हुए कई वादें किये. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के मार्केट को लंदन-पेरिस की तरह मॉर्डन कर देंगे.

सीएम केजरीवाल पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप: इधर, बीजेपी की ओर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है. बीजेपी ने मामले को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग में एक शिकायत भी दर्ज कराई है. दिल्ली बीजेपी चुनाव अभियान समिति के संयोजक आशीष सूद ने आरोप लगाया कि सीएम अरविंद केजरीवाल कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया.

आशीष सूद ने आरोप लगाते हुए कहा कि विदेशी एनजीओ से मिले चेक बांटने के लिए सीएम केजरीवाल ने कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में बिना अनुमति कार्यक्रम का आयोजित किया. सूद ने कही कि आचार संहिता का उल्लंघन करके कार्यक्रम का आयोजित किया गया था. वहीं, उन्होंने कार्यक्रम नहीं रोकने के लिए संबंधित जिलाधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Gujarat Election: कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, बोले- अंग्रेजों जैसा काम करती है सबसे पुरानी पार्टी

Previous article केनरा बैंक को बैंकर्स बैंक ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2022
Next article Gujarat Election 2022: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं- गुजरात की जनता ने कांग्रेस का किया बायकॉट
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel