[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya दिल्ली Mahila Samridhi Yojana : दिल्ली में किन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2500 रुपये?

Mahila Samridhi Yojana : दिल्ली में किन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2500 रुपये?

0
Mahila Samridhi Yojana : दिल्ली में किन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2500 रुपये?
महिला समृद्धि योजना की तस्वीर

Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली सरकार जल्द ही महिला समृद्धि योजना (Mahila Samridhi Yojana) लॉन्च करने वाली है. योजना के तहत गरीब महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. यह सहायता सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे. संभावना है कि 8 मार्च 2025 को महिला दिवस के मौके पर इसकी पहली किस्त जारी की जाएगी, जिसके संकेत सीएम रेखा गुप्ता दे चुकीं हैं. आइए, जानते हैं कि किन-किन दस्तावेजों की जरूरत महिलाओं को पड़ेगी?

महिला समृद्धि योजना के लिए जरूरी दस्तावेज के बारे में जानें

1. आधार कार्ड: यह पहचान सत्यापन के लिए जरूरी है. सभी लाभार्थियों का बैंक अकाउंट भी आधार से लिंक होना चाहिए.
2. बैंक खाता: 2500 रुपये की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी. यदि किसी महिला के पास बैंक अकाउंट नहीं है, तो जल्द से जल्द उन्हें खुलवाना होगा.
3. आय प्रमाण पत्र: योजना के लिए यह साबित करना जरूरी है कि महिला गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है.
4. राशन कार्ड: राशन कार्ड भी पात्रता सत्यापन में मदद कर सकता है. इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि लाभार्थी गरीब परिवार से आता है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Delimitation : लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?

महिला समृद्धि योजना के नियम और शर्तें

दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना के नियम और शर्तें तय की गईं है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस दिशा में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. योजना की शुरुआत से पहले सभी संबंधित दस्तावेजों की जांच और सत्यापन किया जाएगा, ताकि किसी गलत महिला को योजना का लाभ नहीं मिले. इस प्रक्रिया में स्थानीय प्रशासन, बैंक और आधार प्राधिकरण का सहयोग लिया जाएगा. यदि पात्रता साबित नहीं होती तो बैंक में पैसे नहीं पहुंचेंगे.

किसे मिलेगा महिला समृद्धि योजना का लाभ जानें

बीजेपी के संकल्प पत्र में इस योजना का उल्लेख किया गया था. इसमें कहा गया कि योजना में केवल उन महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जो गरीब परिवारों से हैं. सरकारी नौकरी (स्थायी या अस्थायी) वाली महिलाओं (जिनके पास इनकम टैक्स भरने की सुविधा या अन्य पेंशन योजनाएं हैं.) को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा. यही नहीं, ऐसी महिलाएं जो किसी भी प्रकार की अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ ले रही हैं, उन्हें भी अपात्र की श्रेणी में रखा जाएगा.

Previous article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से चारु ने नहीं की अभीर से शादी, वजह सुनकर मनीषा ने मारा उसे थप्पड़
Next article बिहार में ट्रेन से टकराई बोलेरो, ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel