[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar कौन हैं साहिल कटारिया..? प्लेन में पायलट पर चला दिया था मुक्का, DGCA को जारी करना पड़ा SOP

कौन हैं साहिल कटारिया..? प्लेन में पायलट पर चला दिया था मुक्का, DGCA को जारी करना पड़ा SOP

0
कौन हैं साहिल कटारिया..? प्लेन में पायलट पर चला दिया था मुक्का, DGCA को जारी करना पड़ा SOP

जीजीसीए (DGCA) ने सभी एयरलाइन्स के लिए बेहतर कम्यूनिकेश और यात्रियों की सुविधा के लिए एक एसओपी भी जारी की है. DGCA ने अपने SOP के जरिए सभी एयरलाइन्स से कहा है कि वो विमान के उड़ान में देरी की सारी जानकारी साझा करें. DGCA ने कहा है कि एयरलाइन्स Whatsapp के जरिए भी जानकारी साझा करें. गौरतलब है कि दिल्ली हवाई अड्डे में एक यात्री ने उड़ान में देरी होने पर अपना आपा खोते हुए पायलट पर ही मुक्का चला दिया. इंडिगो विमान के अंदर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. एयर होस्टेस लगातार शांत रहने की अपील करती रही लेकिन उस यात्री का गुस्सा सातवें आसमान पर था. उसने आव देखा न ताव पायलट पर ही हमला कर दिया.

खराब आचरण स्वीकार्य नहीं- ज्योतिरादित्य सिंधिया
वहीं, विमान में हंगामे को लेकर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि यात्रियों का खराब आचरण किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि इस आचरण को कानून के मौजूदा प्रावधानों के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा. सिंधिया के अनुसार डीजीसीए ने उड़ानें रद्द होने और खराब मौसम के कारण उनके परिचालन में देरी को देखते हुए यात्रियों के साथ बेहतर संचार और उन्हें होने वाली असुविधा को दूर करने के लिए सभी एयरलाइनों को एक मानक संचालन प्रक्रिया एसओपी जारी करने का निर्देश दिया है. एक बयान में एयरलाइन ने कहा कि कटारिया ने सह-पायलट से मारपीट की और यात्री को नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल करने के लिए मामला एक स्वतंत्र आंतरिक समिति को भेजा गया है.

आरोपी यात्री को किया गया गिरफ्तार
वहीं,घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि दिल्ली और गोवा के बीच उड़ान संख्या 6ई 2175 के सह-पायलट और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी साहिल कटारिया के खिलाफ उड़ान में पायलट के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने की शिकायत की है. शिकायत में कहा गया है कि कटारिया ने दुर्व्यवहार किया और सह-पायलट अनूप कुमार को मारा. उन्होंने विमान के अंदर हंगामा भी किया. पुलिस ने बताया कि उड़ान में एक घंटे से अधिक की देरी होने के कारण यात्री ने अपना आपा खो दिया था. पुलिस ने कहा कि आरोपी शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341 और 290  के साथ-साथ विमान नियमावली की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.

कौन हैं साहिल कटारिया?

दिल्ली के रहने वाले साहित कटारिया फिलहाल जमानत पर हैं. उन्हें पायलट पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. बता दें, साहिल कटारिया ईस्ट ऑफ कैलाश में परिवार के साथ रहते हैं. दक्षिण दिल्ली की अमर कॉलोनी में उनकी दुकान है. इंडिगो की ओर से उन्हें नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल करने को कहा गया है. हालांकि इस मामले में अभी फैसला नहीं हुआ है. पायलट पर हमला करने के बाद साहिल ने माफी भी मांगी. वहीं, इस घटना के बाद डीजीसीए ने एसओपी भी जारी की है.

खराब मौसम के कारण उड़ानों में हो रही देरी
गौरतलब है कि पूरे उत्तर भारत में मौसम बेहद तल्ख है. सर्दी के साथ-साथ कोहरे के कारण उड़ानों में देरी हो रही है. आज यानी सोमवार को भी दिल्ली हवाई अड्डे पर आने वाली पांच उड़ानों के मार्ग में खराब मौसम के कारण परिवर्तन किया गया. एक अधिकारी ने बताया कि देर रात एक बजे से पांच बजे के बीच चार उड़ानों को मार्ग परिवर्तित कर जयपुर और एक उड़ान को अहमदाबाद भेजा गया. उन्होंने कहा कि इससे पहले रविवार को भी 10 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया था. कुछ उड़ानों को रद्द भी किया गया था. कम दृश्यता और घने कोहरे के कारण हवाई अड्डे पर विमान संचालन काफी प्रभावित हुआ है.भाषा इनपुट से साभार


Also Read: जानें क्या है जलीकट्टू? क्यों सुप्रीम कोर्ट ने लगाया था बैन, जानिए कैसे होता है इसमें विजेताओं का चयन

Previous article Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, कथित शिवलिंग वाले टैंक के सफाई की दी मंजूरी
Next article कपल्स के लिए बेस्ट हैं लखनऊ के ये पार्क, स्पेशल बनाना चाहते हैं Valentine’s Day तो आप भी पहुंचे, देखें लिस्ट
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel