[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya दिल्ली Free LPG : होली में फ्री में मिलेगा गैस सिलेंडर!

Free LPG : होली में फ्री में मिलेगा गैस सिलेंडर!

0
Free LPG : होली में फ्री में मिलेगा गैस सिलेंडर!
एलपीजी सिलेंडर के साथ महिलाएं

Free LPG : दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गई है. बीजेपी ने चुनाव के दौरान कई वादे किए थे. इसमें से एक एलपीजी सिलेंडर को लेकर था. पार्टी ने कहा था कि गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. होली और दिवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा. अब लोगों को फ्री गैस सिलेंडर का इंतजार है.

होली कब है? फ्री LPG का इंतजार

महिलाएं फ्री एलपीजी का इंतजार कर रहीं हैं. इस बीच आपको बताते हैं कि होली इस साल कब है. पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 13 मार्च की सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर शुरू हो जाएगी. 14 मार्च दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर पूर्णिमा तिथि खत्म हो जाएगा. यही वजह है कि होलिका दहन 13 मार्च, गुरुवार के दिन किया जाएगा. इसके अगले दिन यानी 14 मार्च, शुक्रवार के दिन होली मनाई जाएगी.

बीजेपी के घोषणापत्र की मुख्य बातें

1. मातृ सुरक्षा वंदना के तहत 6 पोषण किट दिए जाएंगे और हर गर्भवती महिला को 21,000 रुपये दिए जाएंगे.
2. गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी और होली और दिवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा.
3. महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली में हर महिला को हर महीने 2,500 रुपये दिए जाएंगे.
4. अटल कैंटीन के जरिए दिल्ली की सभी झुग्गी बस्तियों में 5 रुपये में पूरा खाना मिलेगा. इसके लिए अटल कैंटीन योजना शुरू की जाएगी.
5. 60 से 70 वर्ष की आयु के व्यक्तियों की पेंशन 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये की जाएगी.
6. 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और निराश्रित महिलाओं की पेंशन 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये की जाएगी.
7. दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना का पूर्ण कार्यान्वयन, दिल्ली सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता. आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्लीवासियों को कुल 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर मिलेगा.

आयुष्मान भारत योजना लागू करने के लिये जल्द एमओयू पर होंगे हस्ताक्षर

दिल्ली में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के कार्यान्वयन के लिए दिल्ली सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जाएंगे. दिल्ली सरकार के नए मंत्रिमंडल ने गुरुवार को अपनी पहली बैठक में राजधानी में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के क्रियान्वयन को मंजूरी दे दी.

Previous article दरभंगा के वाणेश्वरी मंदिर से लाखों के जेवरात चोरी, सोने का मुकुट उठाते सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
Next article बिहार में 27 से पेपरलेस रजिस्ट्री, मोतिहारी के केसरिया ऑफिस से होगी शुरुआत
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel