[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya दिल्ली गर्मी और उमस का डबल अटैक, 53.5°C की तपन से झुलसी दिल्ली, जानें कब होगी बारिश?

गर्मी और उमस का डबल अटैक, 53.5°C की तपन से झुलसी दिल्ली, जानें कब होगी बारिश?

0
गर्मी और उमस का डबल अटैक, 53.5°C की तपन से झुलसी दिल्ली, जानें कब होगी बारिश?
दिल्ली में उमस भरी गर्मी, फोटो- पीटीआई

Delhi Weather: देश कई राज्यों में मानसून की जोरदार बारिश जारी है. लेकिन, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली गर्मी से हाल बेहाल है. मंगलवार (30 जून) को दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी और उमस से दो-चार होना पड़ा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शाम साढ़े 5 बजे दिल्ली में हीट इंडेक्स 53.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. हीट इंडेक्स वह तापमान होता है, जो वास्तविक तापमान और हवा में मौजूद नमी को मिलाकर शरीर द्वारा महसूस किया जाता है. यही कारण रहा कि वास्तविक तापमान 41 डिग्री के आसपास होने के बावजूद लोगों को कहीं अधिक गर्मी महसूस हुई.

इन इलाकों में दर्ज हुआ सबसे अधिक तापमान

  • दिल्ली के विभिन्न मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया.
  • सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा.
  • पालम में पारा 41.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था.
  • लोधी रोड में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
  • रिज वेधशाला में सबसे अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक रहा.
  • आयानगर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री अधिक था.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर

दिल्ली में रात के तापमान में भी कोई खास राहत नहीं मिली. सफदरजंग और पालम में न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड में 31.2 डिग्री सेल्सियस और रिज में 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सभी प्रमुख केंद्रों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. आईएमडी के अनुसार मंगलवार सुबह तक सफदरजंग, पालम, लोधी रोड और आयानगर में हल्की बारिश दर्ज की गई. वहीं सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे के बीच केवल पालम और आयानगर में हल्की बारिश हुई, जबकि सफदरजंग, लोधी रोड और रिज क्षेत्र शुष्क रहे. बारिश होने के बावजूद उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी.

IMD ने कहा- दिल्ली में लू का खतरा नहीं

भीषण गर्मी के बावजूद भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साफ कर दिया है कि मंगलवार को दिल्ली में लू (Heat Wave) की स्थिति नहीं बनी. वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने गर्मी का कारण पाकिस्तान की ओर से आने वाली शुष्क पश्चिमी हवाएं और अरब सागर से आने वाली नम दक्षिण-पश्चिमी हवाएं दिल्ली को बताया है. इन दोनों के मिलने के काऱण वातावरण में नमी बढ़ रही है और बादल भी बन रहे हैं, लेकिन बारिश के लिए पर्याप्त नमी नहीं मिल पा रही है. इसके कारण दिनभर तेज धूप और उमस बनी रहती है.

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में गर्मी और उमस बनी रह सकती है. हालांकि कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई के पहले सप्ताह में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवा भी चलने की संभावना है.

Also Read: 30 जून से 1,2,3,4,5 जुलाई तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में मानसून का कहर
महाराष्ट्र में फिर एक्टिव हुआ मानसून, मुंबई समेत कई इलाकों में भारी बारिश, अलर्ट जारी

Previous article Koderma News: मेहनत का मिला ईनाम, प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान में खिल उठे 350 मेधावियों के चेहरे
Next article 1 जुलाई से गोपालगंज जिले के सभी सरकारी स्कूलों का नया समय लागू, सुबह 9:30 से शाम 4 बजे तक चलेंगी कक्षाएं
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel