[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya दिल्ली Delhi Rain : दिल्ली में बारिश की वजह से आई कांग्रेस और आप के बीच दरार

Delhi Rain : दिल्ली में बारिश की वजह से आई कांग्रेस और आप के बीच दरार

0
Delhi Rain : दिल्ली में बारिश की वजह से आई कांग्रेस और आप के बीच दरार

Delhi Politics : लोकसभा चुनाव में एक साथ दिल्ली में उतरने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच रिश्ते खराब होते जा रहे हैं. दिल्ली में बारिश के बाद से दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग जारी है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जलभराव की समस्या को लेकर दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव के बयान का जवाब दिया है. सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी दलों को इस तरह की बहस में उलझने के बजाय संविधान की लड़ाई में एकजुट रहना चाहिए. देश में विपक्षी दल संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं. विपक्षी दलों के बीच इस तरह की तल्खी ठीक नहीं है.

संकट के समय दिल्ली सरकार भाग जाती है: कांग्रेस

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार को मानसून के बारे में पहले से ही अलर्ट किया गया था. यादव ने कहा कि दिल्ली में ऐसा कोई इलाका नहीं बचा जहां जलभराव न हुआ हो. रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, पार्क, रिहायशी इलाका…सभी जगह केवल पानी ही पानी नजर आया. पहली बार दिल्ली बारिश की वजह से थम सी गई. हमारी ओर से सरकार को अलर्ट भी किया गया था, लेकिन संकट के समय दिल्ली सरकार भाग जाती है.

दिल्ली में बारिश की वजह से जलभराव

शुक्रवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मानसून की बारिश की वजह से जलभराव हो गया. वसंत विहार में निर्माणाधीन दीवार गिरने से तीन मजदूर फंस गए, जिनमें से दो के शव निकाले जा चुके हैं. इसके अलावा भी बारिश की वजह से हुए हादसों में पांच लोगों की जान गई.

Read Also : Delhi Rain: किसी को लगा करंट, कोई बारिश के पानी में डूबा, अबतक छह लोगों की मौत

Previous article IND vs SA Final : टीम इंडिया को फाइनल मैच के लिए शुभकामना देते हुए सौरव गांगुली ने कहा-गौतम गंभीर होंगे टीम इंडिया के नए कोच
Next article Jhanak Upcoming Episode: क्या प्रेग्नेंट है झनक, अनिरुद्ध-अर्शी की जिंदगी में आया नया तूफान, आएगा बड़ा ट्विस्ट
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel