[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya दिल्ली Delhi New CM : मोदी को 48 बीजेपी विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं, जानें किसने कह दी ये बात

Delhi New CM : मोदी को 48 बीजेपी विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं, जानें किसने कह दी ये बात

0
Delhi New CM : मोदी को 48 बीजेपी विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं, जानें किसने कह दी ये बात
कौन बनेगा दिल्ली का सीएम

Delhi New CM : आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी को लेकर बीजेपी पर फिर से निशाना साधा है. आप ने कहा कि पार्टी के पास सरकार चलाने के लिए ‘‘कोई चेहरा’’ नहीं है. पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी पर दिल्ली में शासन के लिए एक विश्वसनीय नेता की कमी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव रिजल्ट आए हुए 10 दिन हो चुके हैं. लोगों को लगा था कि बीजेपी नौ फरवरी को अपने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल की घोषणा करेगी. इसके तुरंत बाद विकास कार्य शुरू हो जाएगा, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि उनके पास दिल्ली में शासन के लिए कोई चेहरा नहीं है.’’

दिल्ली को लूटना चाहती है बीजेपी: आतिशी

आतिशी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में चुने गए 48 बीजेपी विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के पास शासन के लिए कोई ‘विजन’ या योजना नहीं है. आतिशी ने कहा, ‘‘बीजेपी ये अच्छे से जानती है कि उसे दिल्ली के लोगों को सिर्फ लूटना है. यदि उनके पास सरकार चलाने के लिए कोई सक्षम व्यक्ति नहीं है, तो वे लोगों के लिए कैसे काम करेंगे?’’

बीजेपी के संगठन नेताओं की बड़ी बैठक

बीजेपी के संगठन नेताओं की सोमवार शाम बड़ी बैठक होने वाली है. बैठक में पार्टी के बड़े नेता तरुण चुग, विनोद तावड़े, वीरेंद्र सचदेवा सहित कई अन्य लोग शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि बैठक में शपथग्रहण की तारीख भी तय की जा सकती है. साथ ही मेहमानों की लिस्ट पर भी फोकस किया जा सकता है.

बीजेपी ने 48 सीट दिल्ली में जीती

फरवरी के महीने में संपन्न 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीट हासिल की, जबकि आप ने 22 सीट जीती. पांच फरवरी को मतदान के बाद आठ फरवरी को चुनाव के रिजल्ट घोषित किए गए. बीजेपी की जीत ने दिल्ली में आप के एक दशक के शासन को समाप्त कर दिया. 2020 के विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 62 सीट जीती थीं, जबकि बीजेपी सिर्फ आठ सीट जीत पाई थी.

Previous article Viral Video: रेखा से पैपराजी ने पूछा- ‘जादू’ किधर है? एक्ट्रेस ने ऐसा दिया जवाब जिसे सुन आप भी हो जाएंगे खुश
Next article Perfume Day Shayari : इश्क की खुशबू… परफ्यूम डे पर भेजें ये मजेदार शायरी और कोट्स
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel