[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Delhi Murder: 1500 रुपये के लिए कर दी हत्या..! चाकू से ताबड़तोड़ वार कर ली जान

Delhi Murder: 1500 रुपये के लिए कर दी हत्या..! चाकू से ताबड़तोड़ वार कर ली जान

0
Delhi Murder: 1500 रुपये के लिए कर दी हत्या..! चाकू से ताबड़तोड़ वार कर ली जान

Delhi Murder: दिल्ली में हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पंजाबी बाग इलाके में महज 1500 रुपये के लेन-देन विवाद में आरोपी ने एक शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने ही कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित का शव उसके घर से बरामद किया गया था. उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे. वहीं, इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

चाकू से गोदकर हत्या

पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि मृतक इलेक्ट्रीशियन का काम करता था. उसने अपने एक पड़ोसी को 15,00 रुपये उधार दिया था. इस बाद को लेकर मृतक और आरोपी के बीच कई बार विवाद भी हुआ था. पुलिस ने कहा कि घटना से एक दिन पहले भी विनोद का आरोपी से बहस हुई थी. वहीं, विनोद आरोपी के घर पर भी गया था, लेकिन वो घर पर नहीं था. इसके बाद विनोद का आरोपी के परिवार से पैसे को लेकर बकझक हुई थी.

आरोपी से विनोद की हुई थी बहस

घटना के एक दिन पहले अपने परिवार के साथ विनोद की हुई बहस की बात सुनकर आरोपी काफी नाराज हुआ. गुस्से में आकर वो विनोद के घर गया और चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि चाकू के ताबड़तोड़ हमले से घायल विनोद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. विनोद अपने बड़े भाई के साथ रहता था.

भाषा इनपुट से साभार

Also Read: नीलाम होगी दाऊद इब्राहिम की यह संपत्ति, 5 जनवरी को लगेगी बोली, जानिए कितना अमीर है अंडरवर्ल्ड डॉन

Previous article लोकसभा चुनाव 2024 : लोकसभा चुनाव में किसकाे मिलेगा टिकट, प्रदेश भाजपा में मंथन शुरू
Next article IND vs SA 1st Test: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, प्रसिद्ध कृष्णा का डेब्यू
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel