[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya दिल्ली रमेश बिधूड़ी ने ऐसा क्या कह दिया कि फूट-फूटकर रोने लगीं सीएम आतिशी, कहा- मेरे बुजुर्ग पिता को गाली दी

रमेश बिधूड़ी ने ऐसा क्या कह दिया कि फूट-फूटकर रोने लगीं सीएम आतिशी, कहा- मेरे बुजुर्ग पिता को गाली दी

0
रमेश बिधूड़ी ने ऐसा क्या कह दिया कि फूट-फूटकर रोने लगीं सीएम आतिशी, कहा- मेरे बुजुर्ग पिता को गाली दी
Delhi CM Atishi Breaks Down

Delhi CM Atishi Breaks Down: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा, बीजेपी नेता ने उनके बुजुर्ग पिता को गाली दी है. बिधूड़ी के विवादित बयान का आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया. जब वो बोल रहीं थीं, तो अचानक रोने लगीं. दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा, “मैं रमेश बिधूड़ी से कहना चाहती हूं कि मेरे पिता जीवन भर शिक्षक रहे, उन्होंने हजारों गरीब और निम्न-मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को पढ़ाया है, अब वह 80 साल के हो गए हैं. अब वह इतनी बीमार हैं कि बिना मदद के चल भी नहीं सकते. क्या आप (रमेश बिधूड़ी) चुनाव के लिए ऐसी गंदी बात करेंगे? वह इस स्थिति पर उतर आए हैं कि एक बूढ़े व्यक्ति को गाली दे रहे हैं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस देश की राजनीति इतनी नीचे गिर सकती है.”

आतिशी पर बिधूड़ी ने क्या दिया था विवादित बयान

बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो सीएम आतिशी को लेकर विवादित बयान देते दिख रहे हैं. वायरल वीडियो में बिधूड़ी ने कहा, “आतिशी मार्लेना से सिंह बन गईं. आतिशी ने बाप ही बदल दिया. यह इनका चरित्र है.” रमेश बिधूड़ी ने यह बयान रविवार को रोहिणी में आयोजित एक रैली में दिया था.

प्रियंका गांधी को लेकर भी रमेश बिधूड़ी ने दिया था विवादित बयान

रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर भी विवादित बयान दिया था. जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई. बाद में उन्होंने अपने बयान के लिए एक्स पर पोस्ट कर माफी मांग ली थी.

यह भी पढ़ें: रमेश विधूड़ी होंगे बीजेपी के सीएम फेस; AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा दावा

यह भी पढ़ें: रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान से बीजेपी ने किया किनारा, वीरेंद्र सचदेवा ने कांग्रेस पर किया पलटवार

यह भी पढ़ें: रमेश बिधूड़ी का एक और विवादित बयान, प्रियंका गांधी के बाद अब सीएम आतिशी पर ये क्या बोल दिया!

Previous article रमेश विधूड़ी होंगे बीजेपी के सीएम फेस; AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा दावा
Next article शेयर बाजार में हाहाकार, 1258 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 388.70 अंक फिसला
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel