[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya दिल्ली दिल्ली चुनाव से पहले AAP-कांग्रेस में छिड़ा घमासान, इंडिया ब्लॉक से बाहर करने की चेतावनी

दिल्ली चुनाव से पहले AAP-कांग्रेस में छिड़ा घमासान, इंडिया ब्लॉक से बाहर करने की चेतावनी

0
दिल्ली चुनाव से पहले AAP-कांग्रेस में छिड़ा घमासान, इंडिया ब्लॉक से बाहर करने की चेतावनी
Delhi Assembly Election 2025

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में ठन गई है. तकरार इतनी बढ़ गई है कि आप कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से ही बाहर करने की कवायद करने लगी है. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली कांग्रेस पर बीजेपी से मिलीभगत का आरोप लगाया है. इसके साथ ही कांग्रेस आलाकमान से दिल्ली कांग्रेस के नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग की है. आप ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो पार्टी के खिलाफ वो ‘इंडिया अलायंस’ के अन्य नेताओं से बात करेगी. दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही इंडिया गठबंधन के दो दल आपस में बुरी तरह उलझ गये हैं.

गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के इस कदम से आप को नुकसान पहुंच सकता है. आप ने भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस की हरकतों से ‘इंडिया’ की एकता को नुकसान हो रहा है. आतिशी से सवाल किया है कि क्या दिल्ली कांग्रेस ने कभी किसी बीजेपी नेता पर आरोप लगाया है. उन्हे एंटी नेशनल कहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित भारतीय जनता पार्टी पर ध्यान केंद्रित करने बदले आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रहे हैं. आतिशी ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस आप को कमजोर करने पर तुली हुई है. आम आदमी पार्टी ने ने अजय माकन और कांग्रेस के अन्य नेताओं के खिलाफ 24 घंटे में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही यह भी कहा कि अगर कोई कदम नहीं उठाया गया तो वह कांग्रेस को ‘इंडिया’ गठबंधन से बाहर निकालने के लिए दबाव बनाएगी.

AAP ने कांग्रेस पर किया जोरदार हमला

बुधवार को मीडिया से बात करते हुए आप नेता संजय सिंह भी कांग्रेस पर जमकर बरसे. उनसे साथ पार्टी नेता और दिल्ली की सीएम आतिशी भी मौजूद थीं. संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के दिल्ली इकाई के नेता बीजेपी के साथ खड़े हैं. यहां के कांग्रेस नेता हर वो काम कर रहे हैं जिससे बीजेपी को फायदा पहुंचे. उन्होंने कांग्रेस नेता अजय माकन पर हमला करते हुए कहा कि वो बीजेपी की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं. बीजेपी के कहने पर वो आम आदमी पार्टी के नेताओं को टारगेट करते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के कहने पर ही उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल कहा. अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया. संजय सिंह ने अल्टीमेटम कांग्रेस आलाकमान से मांग की है कि यदि अजय माकन पर कार्रवाई नहीं की जाती तो वो इंडिया गठबंधन के अन्य घटक से मिलकर कांग्रेस को बाहर करने की मांग करेंगे.

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने किया AAP पलटवार

आप नेताओं के हमले का कांग्रेस नेताओं ने भी पलटवार किया है. दिल्ली की सीएम आतिशी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि AAP शरद पवार, लालू यादव, मुलायम सिंह यादव पर भी आरोप लगाती रही है. उन्होंने कहा कि एक समय आम ने शरद पवार को देश का सबसे भ्रष्ट नेता बताया था, लेकिन आज वे उन्हीं के साथ हैं. उन्होंने कहा कि AAP कहती है कि दिल्ली में कांग्रेस का कोई आधार नहीं है, फिर वे इतने बौखलाए हुए क्यों हैं?. संदीप दीक्षित ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को रोने की आदत है, वे जानते हैं कि अगर वे दिल्ली हार गए, तो उनके पास कुछ नहीं होगा. उनके साथ छोड़ दिया.

क्यों छिड़ा है AAP और कांग्रेस में विवाद?

बुधवार को दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर झूठी योजनाओं के माध्यम से दिल्ली के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया. इसके खिलाफ उन्होंने थाने में मामला भी दर्ज कराया है. उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली की जनता के साथ धोखाधड़ी और उन्हें गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया जाए.

Also Read: कांग्रेस का हाथ बीजेपी के साथ, आप का बड़ा आरोप

Previous article BJP सांसद ने लालू यादव के लिए मांगा संयुक्त राष्ट्र अवॉर्ड, कहा- मोदी सरकार UN से दिलाए पुरस्कार
Next article नये साल में दिल्ली के आसपास घूमने की ये है परफेक्ट जगह
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel