[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya दिल्ली Delhi Assembly: बधाई के साथ ही शुरू हो गई तकरार, सीएम ऑफिस से तस्वीर हटाने पर भड़की AAP, बीजेपी ने किया पलटवार

Delhi Assembly: बधाई के साथ ही शुरू हो गई तकरार, सीएम ऑफिस से तस्वीर हटाने पर भड़की AAP, बीजेपी ने किया पलटवार

0
Delhi Assembly: बधाई के साथ ही शुरू हो गई तकरार, सीएम ऑफिस से तस्वीर हटाने पर भड़की AAP, बीजेपी ने किया पलटवार
Delhi Assembly

Delhi Assembly: आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के ऑफिस से बाबा साहेब और शहीद भगत सिंह की तस्वीर हटा दी गई है. पूर्व सीएम आतिशी ने इसको लेकर एक ट्वीट करते हुए लिखा कि यह बीजेपी की दलित और सिख विरोधी राजनीति को दर्शाती है. दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी आतिशी की ट्वीट को टैग करते हुए लिखा “दिल्ली की नई बीजेपी सरकार ने बाबा साहेब की फोटो हटाकर प्रधानमंत्री मोदी की फोटो लगा दी है. ये सही नहीं है. इससे बाबा साहेब के करोड़ों अनुयायियों को ठेस पहुंची है. मेरी बीजेपी से प्रार्थना है कि आप प्रधानमंत्री की फोटो लगा लीजिए लेकिन बाबा साहेब की फोटो तो मत हटाइए. उनकी फोटो लगी रहने दीजिए.”

आम आदमी पार्टी ने जताया विरोध

आम आदमी पार्टी ने फोटो हटाने का विरोध किया है. नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीए आतिशी ने कहा ‘दिल्ली सरकार में अरविंद केजरीवाल के सीएम रहते हुए हर सरकारी ऑफिस में बाबा साहेब और शहीद भगत सिंह की फोटो लगी थी. लेकिन, आज जब हम दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने विधानसभा में स्थित उनके ऑफिस पहुंचे तो देखा कि दोनों ही फ़ोटो सीएम कार्यालय से हटा दी गई है, विधानसभा में आम आदमी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है.’ AAP ने दावा किया कि सीएम के दफ्तर में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और महात्मा गांधी की तस्वीर लगी है.

आतिशी ने विधानसभा में छेड़ी जंग

दिल्ली विधानसभा में तस्वीर हटाने के मामले को लेकर आतिशी ने सोमवार को हंगामा किया. दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का स्पीकर चुने जाने पर पहले बधाई दी. इसके बाद उन्होंने फोटो हटाने का मुद्दा उठाया. आतिशी ने कहा कि मैं बहुत पीड़ा से यह कह रही हूं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय से शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब की तस्वीर हटा दी है. यह नहीं है. यह बीजेपी के दलित विरोधी, सिख विरोधी और देश विरोधी मानसिकता को दर्शाती है. आतिशी के इस बयान से पूरे सदन में हंगामा मच गया.

बीजेपी ने किया पलटवार

दिल्ली के एलओपी आतिशी के सीएम कार्यालय से बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटाने के आरोपों पर दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा “इन आप-दा लोगों का एक ही काम है- दिल्ली में विकास न करना. उनके पास 10 साल का समय था, लेकिन उन्होंने दिल्ली में चीजों को बदतर बना दिया. आज भी उन्होंने सदन की पवित्रता को नुकसान पहुंचाया है. सदन दिल्ली के लोगों के विश्वास पर आधारित है. उन्हें बहुत उम्मीदें हैं. मैं आप-दा को बताना चाहूंगा कि दिल्ली में विकास होगा, आपके अगर अच्छे सुझाव होंगे तो हम उसे स्वीकार करेंगे, दिल्ली को विकसित दिल्ली बनाने में हमारी मदद करें.”

इसे भी पढ़ें

कभी देश की आवाज रही कांग्रेस, आज अपने नेताओं को सहेज नहीं पा रही, क्या है वजह?

Previous article भागलपुर में दिखी पीएम मोदी और सीएम नीतीश की जुगलबंदी, ओपन जीप में किसानों के बीच से मंच तक पहुंचे
Next article Benefits of lighting a lamp: क्या आप जानते हैं घर में दीपक जलाने से होते हैं ये चमत्कारी फायदे
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel