[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya दिल्ली CM Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल से इस्तीफे की मांग, दिल्ली में BJP कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

CM Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल से इस्तीफे की मांग, दिल्ली में BJP कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

0
CM Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल से इस्तीफे की मांग, दिल्ली में BJP कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन
CM Arvind Kejriwal | ANI, X

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब उत्पाद शुल्क मामले में ईडी की हिरासत में चल रहे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी ने आईटीओ पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता आईटीओ में जुटे हैं, और सीएम केजरीवास से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार

इधर, दिल्ली शराब उत्पाद शुल्क नीति मामले में ईडी की हिरासत में चल रहे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर सचिवालय की ओर विरोध मार्च के दौरान पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारें कीं.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तोड़ा बेरिकेड

दरअसल दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में ईडी की कस्टडी में मौजूद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश बीजेपी सड़क पर जोरदार प्रदर्शन कर रही है. बीजेपी आईटीओ से सचिवालय तक जाकर विरोध प्रदर्शन कर रही है. इस बीच भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेटिंग किया था, जिसे तोड़कर बीजेपी कार्यकर्ता आगे बढ़ गये.

AAP के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा कड़ी

इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने भी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास का घेराव करने के आह्वान के बाद पुलिस ने सात, लोक कल्याण मार्ग की सुरक्षा कड़ी कर दी है. बता दें, सात लोक कल्याण मार्ग प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास है. गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन से संबंधित मामले में 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. 28 मार्च तक सीएम केजरीवाल ईडी की कस्टडी में हैं. उनपर नीति बनाने के दौरान कुछ व्यक्तियों को फायदा पहुंचाने संबधी कथित साजिश में सीधे शामिल होने का आरोप है.ॉ

Also Read

Supriya Shrinate: कंगना पर पोस्ट को लेकर घिरीं सुप्रिया श्रीनेत, BJP ने किया हमला, चुनाव आयोग से कार्रवाई की उठी मांग

Previous article पश्चिम बंगाल : अभिजीत गंगोपाध्याय ने गोडसे पर की टिप्पणी, कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा
Next article Garena Free Fire के रिडीम कोड्स में मिलेंगे ये बेनिफिट्स, रिडीम के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel