[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya दिल्ली Arvind Kejriwal : ‘गैंगस्टर नंदू ने नरेश बालियान को दी थी धमकी’, आप MLA की गिरफ्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal : ‘गैंगस्टर नंदू ने नरेश बालियान को दी थी धमकी’, आप MLA की गिरफ्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

0
Arvind Kejriwal : ‘गैंगस्टर नंदू ने नरेश बालियान को दी थी धमकी’, आप MLA की गिरफ्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल
arvind kejriwal reaction on naresh balyan

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बालियान से क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की. उनको शनिवार को गिरफ्तार किया गया था. मामले पर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है. रविवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, ” हमारे एक विधायक को गिरफ्तार किया गया. उन्हें एक से दो साल पहले गुंडों से फिरौती और धमकियों के लिए फोन आए थे. उन्होंने कई बार शिकायत भी दर्ज कराई थी. इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. उलटे उनको ही गिरफ्तार कर लिया गया.”

नरेश बालियान की गिफ्तारी पर सवाल उठाते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”बालियान ने डेढ़ साल पहले कपिल सांगवान उर्फ नंदू के खिलाफ धमकी और जबरन वसूली की शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें कहा गया था कि नंदू गैंग द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई. बालियान के परिवार को भी धमकी दी गई. शिकायत की कॉपी दिखाते हुए केजरीवाल ने कहा, इसे देखकर आपका भी दिल पसीज जाएगा. यह शिकायत स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस को की गई है.”

Read Also : Delhi Election: केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में बिना गठबंधन के चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

अरविंद केजरीवाल ने अपने ऊपर हुए हमले पर क्या कहा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को उनपर हुए हमले को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद थी कि अमित शाह मेरे द्वारा मुद्दा (कानून और व्यवस्था) उठाए जाने के बाद कुछ कार्रवाई करेंगे. लेकिन, इसके बजाय, मेरी पदयात्रा के दौरान मुझ पर हमला किया गया. मुझ पर एक तरह का लिक्विड फेंका गया. यह लिक्विड बहुत ही खतरनाक था.

Read Also : Naresh Balyan: AAP विधायक नरेश बाल्यान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, BJP ने जारी किया था ऑडियो

केजरीवाल को हर चीज की जानकारी: कैलाश गहलोत

बालियान की गिरफ्तारी पर बीजेनी नेता कैलाश गहलोत ने कहा, ”आप के राष्ट्रीय संयोजक को निश्चित रूप से इस (ऑडियो क्लिप) के बारे में जानकारी होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि वे जानते हैं कि उनके नेता और कार्यकर्ता क्या कर रहे हैं? यह (गिरफ्तारी) अधिक चौंकाने वाली और परेशान करने वाली है, क्योंकि आप एक भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकली है. ”

Previous article Muzaffarpur News: अयोध्या से निकली राम जी की बारात पहुंची सिवाईपट्टी, लोगों ने बारातियों को कराया नाश्ता
Next article रेल पटरी पर मृत मिले झारखंड आंदोलनकारी वरुण चक्रवर्ती, शोक की लहर
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel