[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya दिल्ली Delhi Election 2025: ‘रमेश बिधूड़ी BJP का सीएम चेहरा, एक-दो दिन में होगी घोषणा’, अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी

Delhi Election 2025: ‘रमेश बिधूड़ी BJP का सीएम चेहरा, एक-दो दिन में होगी घोषणा’, अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी

0
Delhi Election 2025: ‘रमेश बिधूड़ी BJP का सीएम चेहरा, एक-दो दिन में होगी घोषणा’, अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी
Arvind Kejriwal press conference

Arvind Kejriwal predicts Ramesh Bidhuri: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी पर भविष्यवाणी करते हुए कहा, “हमें जानकारी मिल रही है कि आने वाले एक-दो दिनों में रमेश बिधूड़ी के नाम की आधिकारिक घोषणा (बीजेपी के सीएम चेहरे के तौर पर) कर दी जाएगी. मैं रमेश बिधूड़ी को बीजेपी का सीएम चेहरा बनने पर बधाई देता हूं. रमेश बिधूड़ी को बताना चाहिए कि सांसद रहते हुए उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए क्या किया. दिल्ली के लिए उनका विजन क्या है? उनके नाम की आधिकारिक घोषणा के बाद दिल्ली की जनता के सामने बीजेपी और AAP के सीएम उम्मीदवारों के बीच बहस होनी चाहिए.”

बीजेपी चुनाव नहीं लड़ती, केवल बेईमानी करती है : केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आप सांसद संजय सिंह द्वारा किए गए खुलासे बेहद चौंकाने वाले हैं. दिसंबर और जनवरी के महीने में ‘गाली-गलोच’ पार्टी के कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों के घरों से नए वोट बनाने के लिए आवेदन किए गए. भाजपा ने पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है और वे चुनाव नहीं लड़ते, वे केवल बेईमानी करते हैं.”

यह भी पढ़ें: Delhi Elections: दिल्ली की इस सीट पर है बिहारियों का दबदबा, केजरीवाल का बयान AAP पर न पड़ जाए भारी

संजय सिंह ने क्या किया है खुलासा

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने दावा किया है कि “केंद्रीय मंत्री, भाजपा सांसद और नेता चुनाव आयोग की आंखों में धूल झोंककर उसकी प्रतिष्ठा से खेल रहे हैं, चुनावी घोटाले और धोखाधड़ी कर रहे हैं. नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पूर्व सांसद हैं, मौजूदा सांसद नहीं हैं, फिर भी वे मई से जनवरी तक 8 महीने से सांसद के बंगले पर कब्जा जमाए हुए हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने बंगले के पते पर 33 वोट बनवाने के लिए आवेदन दिया है. दूसरा नाम केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का है, उन्होंने अपने पते पर 26 वोट बनवाने के लिए आवेदन दिया है. केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने अपने पते पर 26 वोट बनवाने के लिए आवेदन दिया है.” संजय सिंह ने कहा, “यह बहुत बड़ा चुनावी घोटाला है जो नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा है. यह वाकई बहुत आश्चर्यजनक है. चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए. दुनिया की तथाकथित सबसे बड़ी पार्टी अरविंद केजरीवाल के शौचालय में फंसी हुई है. चुनाव में दिल्ली की जनता फ्लश कर देगी, बीजेपी का सफाया हो जाएगा.”

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: ‘हनुमान’ का हाथ AAP के साथ, दिल्ली चुनाव में समर्थन का किया ऐलान

यह भी पढ़ें.. दिल्ली चुनाव से पहले पोस्टर वॉर, बीजेपी-आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

यह भी पढ़ें.. Delhi Election 2025: कांग्रेस के मजबूत होने से क्यों बढ़ेगी AAP की टेंशन? जानें इसका कारण

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025 में अठावले की पार्टी की एंट्री, केजरीवाल के खिलाफ शुभी सक्सेना को मैदान में उतारा, देखें पूरी सूची

Previous article Delhi Election 2025: दिल्ली में एक बार फिर शराब घोटाले पर तेज हुई सियासत
Next article जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों को उपलब्ध करायें सुविधाएं : डीसी
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel