[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya दिल्ली Delhi Assembly Election 2025: पटपड़गंज से चुनाव लड़ पाएंगे अवध ओझा! चुनाव आयोग से मिले केजरीवाल, जानिए लेटेस्ट अपटेड

Delhi Assembly Election 2025: पटपड़गंज से चुनाव लड़ पाएंगे अवध ओझा! चुनाव आयोग से मिले केजरीवाल, जानिए लेटेस्ट अपटेड

0
Delhi Assembly Election 2025: पटपड़गंज से चुनाव लड़ पाएंगे अवध ओझा! चुनाव आयोग से मिले केजरीवाल, जानिए लेटेस्ट अपटेड
Delhi Assembly Election 2025

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के नेता और पटपड़गंज से उम्मीदवार अवध ओझा का वोट दिल्ली ट्रांसफर हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ओझा का वोट ग्रेटर नोएडा से दिल्ली ट्रांसफर होगा. बता दें, अवध ओझा का वोट फिलहाल यूपी के ग्रेटर नोएडा का बना हुआ है. वोट ट्रांसफर के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की सीएम आतिशी, पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत कई और नेता सोमवार को चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे थे.

वोट स्थानांतरित करने की मांग

आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से यह मांग की थी कि उनके उम्मीदवार अवध ओझा का वोट दिल्ली में ट्रांसफर किया जाए. आप का कहना है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वो अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर पाएंगे. आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आयोग को बताया कि ओझा ने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली में वोट स्थानांतरित करने के लिए सात जनवरी को अपना फार्म आठ दाखिल किया था. सात जनवरी को वोट स्थानांतरित करने के लिए फॉर्म आठ जमा करने की आखिरी तिथि थी. आप ने कहा कि इस बीच दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एक आदेश के जरिए अंतिम तिथि को बदलकर छह जनवरी कर दिया. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि ‘यह कानून के विरुद्ध है’.

चुनाव लड़ने से जानबूझकर रोकने की कोशिश

आम आदमी पार्टी ने संदेह जारी किया है कि कोई अवध ओझा को जानबूझकर चुनाव लड़ने से रोकने की कोशिश कर रहा है. फॉर्म आठ को जमा करने की आखिरी तिथि में बदलाव गलत है. चुनाव आयोग में आम आदमी पार्टी ने शिकायत की थी कि उनके उम्मीदवार अवध ओझा को चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है. आप ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के पटपड़गंज के प्रत्याशी अवध ओझा का नाम अब तक वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ा गया है. आप ने प्रतिनिधिमंडल ने इस बीच दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में रहने वाले वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेताओं के पते पर किए गए मतदाता पंजीकरण के कई आवेदनों का मुद्दा भी उठाया.

केजरीवाल ने चुनाव आयोग को दिया धन्यवाद

वोट ट्रांसफर के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आप नेताओं ने सोमवार को चुनाव आयोग से मिलकर मामले को रखा. मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा कि अवध ओझा का वोट ग्रेटर नोएडा से दिल्ली ट्रांसफर होगा. उन्होंने यह भी कहा कि वो पटपड़गंज सीट से नामांकन कर सकेंगे. चुनाव आयोग से बातचीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने आयोग का धन्यवाद भी किया है.

Also Read: Jammu Kashmir Tunnel Inauguration: ‘उन्हें हमेशा हार का सामना करना पड़ेगा…’, उमर अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ

Previous article Education News : डीएसपीएमयू में बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनाने में अवैध वसूली को लेकर छात्रों ने किया हंगामा
Next article खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel