[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya दिल्ली Arvind Kejriwal Bail: तिहाड़ से निकलकर गरजे केजरीवाल, कहा- ‘जेल मुझे कमजोर नहीं कर सकती’, BJP  पर भी बरसे

Arvind Kejriwal Bail: तिहाड़ से निकलकर गरजे केजरीवाल, कहा- ‘जेल मुझे कमजोर नहीं कर सकती’, BJP  पर भी बरसे

0
Arvind Kejriwal Bail: तिहाड़ से निकलकर गरजे केजरीवाल, कहा- ‘जेल मुझे कमजोर नहीं कर सकती’, BJP  पर भी बरसे
Arvind Kejriwal Bail | PTI

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. शुक्रवार को उन्हें तिहाड़ से रिहा किया गया. करीब 177 दिनों की जेल के बाद उनकी रिहाई हुई है. इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और समर्थक ने भारी उत्साह दिखा. समर्थकों ने पटाखे जलाकर अपने नेता का स्वागत किया. जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल ने अपने समर्थकों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि जेल मुझे कमजोर नहीं कर सकती.

जेल मुझे कमजोर नहीं कर सकती- केजरीवाल
तिहाड़ जेल से बाहर निकलने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने रोड शो  किया. इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा कि मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी रिहाई के लिए प्रार्थना की. केजरीवाल ने कहा कि मेरे खून का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है. मैंने मुश्किलों का सामना किया, लेकिन भगवान ने हमेशा मेरा साथ दिया. केजरीवाल ने कहा कि मेरा हौसला तोड़ने के लिए उन्होंने मुझे जेल में डाला. लेकिन, मेरा हौसला पहले से कहीं अधिक हो गया है. जेल मुझे कमजोर नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि हमारे देश को कमजोर कर रही राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा.

Arvind Kejriwal Gets Bail : जेल से निकलते ही भावुक हुए केजरीवाल, देखें वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=yD_g61w567w

भगवान ने दिया मेरा साथ- केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ से बाहर आने के बाद कहा कि जेल की दीवारों ने मेरी हिम्मत को 100 गुना बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है. मेरे खून की हर बूंद मेरे देश के लिए समर्पित है. भगवान ने हमेशा मेरा साथ दिया है. उन्होंने कहा कि भगवान ने मेरा इसलिए दिया क्योंकि मैं सच्चा था. मैं सही था. मैंने लोगों की सेवा की. मैंने देश के लिए लड़ाई लड़ी. इसलिए भगवान मेरे साथ हैं. वहीं, जेल से रिहा होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सिविल लाइन्स में चंदगीराम अखाड़े के पास रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी जेल मेरा हौसला नहीं तोड़ पाई.

13091 Pti09 13 2024 000140A
Arvind kejriwal bail: तिहाड़ से निकलकर गरजे केजरीवाल, photo- pti

राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ लडना होगा- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने रिहाई के बाद कहा कि मैं उन देशवासियों का आभार जाहिर करता हूं जिन्होंने मेरी रिहाई के लिए प्रार्थना की. देश विरोधी ताकतें देश को कमजोर करना चाहते हैं. भारत को बांटना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि आज जजों को धमकी दी जा रही है. चुनाव आयोग को कमजोर करने के लिए कोशिश की जा रही है. हमें इसके खिलाफ लड़ना होगा. केजरीवाल ने कहा कि मेरी गलती यह नहीं है कि मैंने भ्रष्टाचार किया है, मेरी गलती यह है कि मैंने ऐसी राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है.

इसे भी पढ़ें- तिहाड़ जेल से रिहा हुए अरविंद केजरीवाल, चंदगीराम अखाड़े के पास किया रोड शो

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की रिहाई के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की. सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के बाहर भी AAP कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े. बता दें, दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार के केजरीवाल को जमात े दिया है. इसके बाद उन्हें देर शाम तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया.

13091 Pti09 13 2024 000154B
Arvind kejriwal bail: आप कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, photo- pti

कई आप नेताओं ने किया स्वागत
शुक्रवार को जब केजरीवाल तिहाड़ से बाहर आए तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उनका स्वागत किया. बारिश के बीच एक ट्रक के ऊपर खड़े भगवंत मान, मनीष सिसोदिया समेत अन्य आप नेताओं ने जमकर नारे भी लगाए. समर्थकों ने जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए, भ्रष्टाचार का एक ही काल केजरीवाल… केजरीवाल जैसे नारे लगाए.

13091 Pti09 13 2024 000174B
Arvind kejriwal bail: केजरीवाल की रिहाई के बाद आप नेताओं ने जमकर नारे लगाए, photo- pti

बता दें, सीबीआई ने 26 जून को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में अपनी गिरफ्तारी को बरकरार रखने के दिल्ली हाई कोर्ट के पांच अगस्त के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई को केजरीवाल को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में अंतरिम जमानत दे दी थी. 

इसे भी पढ़ेंः Mandi Protest: टूटेगा अवैध निर्माण, 30 दिन का नगर निगम ने दिया समय, मंडी में जमकर विरोध प्रदर्शन

Arvind Kejriwal को SC से मिली बड़ी राहत, CBI केस में जमानत, देखें वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=7AAkEVDalsw
Previous article Liquor Ban: बिहार के पूर्व सीएम का बड़ा कुबूलनामा, बोले- रात में शराब पीते हैं तो हमें पकड़ा नहीं जाता, गिरफ्तारी की मांग
Next article अधिवक्ताओं ने सीताराम येचुरी को दी श्रद्धांजलि, कहा : देश ने बड़ा नेता खोया
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel