[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya दिल्ली त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र पर AAP का कब्जा, बीजेपी किला ध्वस्त करने में जुटी

त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र पर AAP का कब्जा, बीजेपी किला ध्वस्त करने में जुटी

0
त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र पर AAP का कब्जा, बीजेपी किला ध्वस्त करने में जुटी
त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र
  • दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान
  • 8 फरवरी को होगी मतों की गिनती

Trilokpuri assembly constituency : त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है. यह विधानसभा क्षेत्र पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. त्रिलोकपुरी एक अनुसूचित जनजाति रिजर्व सीट है और यहां से वर्तमान में आम आदमी पार्टी के विधायक हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में आप के रोहित कुमार महरौलिया ने बीजेपी की किरण को पराजित किया था. इस बार आप ने अंजना पारचा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीजेपी ने अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.

त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र का इतिहास

त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र दिल्ली के गरीब इलाकों में से एक है. यहां 1975-76 में झुग्गियों को हटाकर काॅलोनी बनाई गई थी. इलाके में अनुसूचित जाति के लोगों की संख्या अधिक है, साथ ही यहां मुस्लिम आबादी भी है. अगर यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो अधिकतर लोग निम्न आय वर्ग के हैं और ज्यादातर ब्लू कॉलर वाले लोग हैं जो शारीरिक श्रम करके अपनी आजीविका चलाते हैं. त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र एक तरह से आम आदमी पार्टी का गढ़ बन गया है, पिछले दिन विधानसभा चुनाव में यहां से आप के ही उम्मीदवार विजयी हुए हैं. 2013 और 2015 में यहां से आप के राजू धिंगन चुनाव जीते थे, जबकि 2020 में आप के ही रोहित कुमार महरौलिया चुनाव जीते हैं. 1993 से 2003 तक यहां से कांग्रेस के ब्रह्म पाल विधायक रहे, उसके बाद 2008 में बीजेपी के सुनील कुमार यहां से विधायक बने थे.

पूर्वी दिल्ली पर आप का कब्जा

पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र पर अगर ध्यान दें, तो यहां की 10 विधानसभा सीटों में से 7 पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है. यह चुनाव बीजेपी और आप दोनों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि आप अपने गढ़ बन चुके त्रिलोकपुरी को गंवाना नहीं चाहेगी, जबकि बीजेपी किसी भी हाल में इस क्षेत्र पर कब्जा चाहेगी. आम आदमी पार्टी के लोक लुभावन योजनाओं के वजह से भी त्रिलोकपुरी पर उसका कब्जा लगातार तीन चुनाव से बरकरार है.

इसे भी पढ़ें : बदरपुर विधानसभा क्षेत्र पर नहीं है किसी पार्टी का दबदबा, दलबदलुओं ने किया है राज

 तुगलकाबाद विधानसभा से हैट्रिक लगाने की तैयारी में आप, बीजेपी भी कमर कस कर तैयार

Previous article IMF Chief on Indian Economy: भारतीय अर्थव्यवस्था पर आईएमएफ ने जताई 2025 में ‘थोड़ा कमजोर’ रहने की आशंका
Next article BJP की अंतिम सूची फाइनल, इन दिग्गजों को मिल सकता है मौका
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel