[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Delhi Fire : दिल्ली के शाहदरा में लगी भीषण आग, चार की मौत

Delhi Fire : दिल्ली के शाहदरा में लगी भीषण आग, चार की मौत

0
Delhi Fire : दिल्ली के शाहदरा में लगी भीषण आग, चार की मौत

Delhi Fire : दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक घर में भीषण आग लगने की खबर गुरुवार सुबह आई. मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस के अधिकारी पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया. इस बीच डीसीपी शाहदरा सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई है. हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है.

इससे पहले एक स्थानीय निवासी शंकर लाल ने बताया था कि अंडरग्राउंड पार्किंग में सर्किट रूम में कारों में आग लग गई. वहां कुछ बच्चे और बड़े लोग भी मौजूद थे. इस आग की चपेट में आने से कुछ लोगों की जान गई होगी. अस्पताल का बयान आएगा तभी पता चलेगा कि कितने लोगों की मौत हुई है.

Farmers Mahapanchayat: आज किसान करेंगे दिल्ली में महापंचायत, बढ़ाई गई सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट

हादसे में 9 लोग घायल

पहले डीसीपी शाहदरा सुरेंद्र चौधरी ने बताया था कि हमें सुबह लगभग 5:30 बजे गीता कॉलोनी पुलिस स्टेशन में एक घर में भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई. इसके बाद, स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और पीसीआर वैन मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगी. हादसे में 9 लोग घायल हो गए. इन्हें अस्पताल भेजा गया. इसके बाद उन्होंने चार लोगों के मौत की बात कही है.

पहले भी लग चुकी है इस इलाके में आग

आपको बता दें कि इस इलाके में पहले भी आग लगने की घटना देखी जा चुकी है. जनवरी के अंतिम सप्ताह में शाहदरा के मॉडर्न शाहदरा रोड स्थित राम नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी. इस हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की जान गई थी. तब दमकल कर्मचारियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाने में कामयाबी हासिल की थी.

Previous article नीतीश कुमार शाम पांच बजे कर सकते हैं पहला कैबिनेट विस्तार, भाजपा में नये नामों की चर्चा
Next article भागलपुर में बस स्टैंड शिफ्ट करने के विरोध में निजी बस मालिकों ने की हड़ताल, नहीं चलायीं बसें
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel