[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Delhi Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेगी ईडी? ‘आप’ ने जानें क्या किया दावा

Delhi Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेगी ईडी? ‘आप’ ने जानें क्या किया दावा

0
Delhi Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेगी ईडी? ‘आप’ ने जानें क्या किया दावा
Lok Sabha Election 2024 | PTI

Delhi Excise Policy Case: क्या झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेगी? दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से ये दावा किया जा रहा है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि हमें जानकारी मिली है कि अगले 2-3 दिनों में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

केंद्र सरकार इतनी जल्दबाजी क्यों दिखा रही है?

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि सवाल ये है कि केंद्र सरकार इतनी जल्दबाजी क्यों दिखा रही है? बीजेपी के लोग भी हैं हमें बता रहे हैं कि अगर गठबंधन (कांग्रेस के साथ) होता है, तो अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया जाएगा. यदि हम उन्हें बाहर देखना चाहते हैं तो एक ही रास्ता है कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन का हिस्सा नहीं बनें. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि बीजेपी बहुत घबराई हुई है. उसे लगता है कि यदि आप और कांग्रेस एक साथ आ गए, तो बीजेपी को लोकसभा चुनाव में नुकसान पहुंचाएंगे.

Delhi Excise Policy Case: बढ़ी अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें, ईडी ने जारी किया नया समन

आप नेता आतिशी ने लगाया गंभीर आरोप

इससे पहले आप नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी की ओर से जारी हालिया समन यानी सातवां समन चंडीगढ़ महापौर चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा ‘आप’ के पक्ष में दिए गए फैसले का बीजेपी की ओर से ‘बदला’ लेने का प्रयास है. आतिशी ने दावा किया कि ईडी का समन अरविंद केजरीवाल और आप को डराने की कोशिश है. आपको बता दें कि गुरुवार को ईडी ने सातवीं बार समन जारी कर केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 (अब रद्द) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए 26 फरवरी को अपने कार्यालय में तलब किया है.

अबतक ईडी की ओर से जारी सभी समन केजरीवाल ने नजरअंदाज किया

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अबतक ईडी की ओर से जारी सभी समन को ‘गैर-कानूनी’ करार देकर नजरअंदाज किया है. इसके बाद अब सातवां समन जारी किया गया है. अब देखना है कि केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश होते हैं कि नहीं..

Previous article IND vs ENG: आकाश दीप ने डेब्यू टेस्ट में ही किया कमाल, 3 धाकड़ बल्लेबाजों को किया आउट
Next article ED Raid : पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के गोरखपुर आवास पर ईडी की छापेमारी जारी, सुबह से टीम कर रही जांच
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel