[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya सीयूजे के एमबीए के 16 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट, अधिकतम 10.50 लाख का मिला पैकेज

सीयूजे के एमबीए के 16 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट, अधिकतम 10.50 लाख का मिला पैकेज

0
सीयूजे के एमबीए के 16 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट, अधिकतम 10.50 लाख का मिला पैकेज
सीयूजे

रांची: सीयूजे (झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय) के एमबीए के 16 विद्यार्थियों का टैलेंट सर्व में कैंपस प्लेसमेंट हुआ है. इनमें छह विद्यार्थियों का मार्केटिंग प्रोफाइल के लिए 10.50 लाख प्रति वर्ष सीटीसी और बाकी 10 छात्रों का एचआर प्रोफाइल में 05.50 लाख सीटीसी के साथ चयन हुआ है. इन चयनित विद्यार्थियों में एरम फातिमा, अनुराग कश्यप, दीपांजन शाह, दिव्या कुमारी, नयन चंद्रा, निहारिका सिंह, निकिता भारती, पवन कुमार, प्रगति राज, पूर्णेंदु कुमारी, राजलक्ष्मी, राजश्री कुमारी, साक्षी कुमारी, शालिनी, स्तुति स्वांसी और शिखा शामिल हैं. सीयूजे के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने इन विद्यार्थियों को बधाई दी है.

अधिकतम साढ़े सात लाख रुपये के पैकेज पर प्लेसमेंट
एमबीए स्नातक के 41 छात्रों का अन्य कंपनियों में भी अधिकतम साढ़े सात लाख रुपये के पैकेज पर प्लेसमेंट हुआ है. इनमें एक्सिस बैंक, रिलायंस रिटेल, एचडीएफसी लाइफ, बजाज फिनसर्व, त्रिवेणी अलमारी प्राइवेट लिमिटेड, प्लैनेट स्पार्क, आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड, कोरिजो, हाइक एडू, इंवेस्टोश्योर आदि कंपनियां शामिल हैं. कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं.

ALSO READ: Draupadi Murmu Ranchi Visit: राष्ट्रपति CUJ के दीक्षांत समारोह में 3 विद्यार्थियों को देंगी चांसलर मेडल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

41 छात्रों को मिल चुका प्लेसमेंट
सीयूजे के एमबीए अंतिम वर्ष के कुल 57 छात्रों के बैच में अब तक 48 प्रस्तावों के साथ पहले से ही 41 छात्रों ने प्लेसमेंट हासिल कर लिया है. कुछ अन्य प्रमुख संस्थाओं जैसे अमूल, इंडिया मार्ट और कई अन्य के लिए प्लेसमेंट प्रक्रिया अभी जारी है. सीयूजे में प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल से डॉ नितेश भाटिया ने हाल ही में विश्वविद्यालय में साइंस, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए टीसीएस के लिए आयोजित प्री प्लेसमेंट वार्ता की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के आकाश बसु और संदीप ने टीसीएस के बारे में जानकारी देते हए छात्रों से संक्षिप्त बातचीत की. छात्रों को इस बातचीत से जानकारी मिली कि उन्हें टीसीएस के तीन अलग-अलग प्लेटफॉर्म जैसे टीसीएस निंजा, टीसीएस डिजिटल एवं टीसीएस प्राइम में काम करने का अवसर मिलेगा.

सर्वोत्तम अवसर प्रदान करने में लगा सीयूजे
सीयूजे के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने बताया कि विश्वविद्यालय अपनी नीतियों के माध्यम से नई दिल्ली में स्टार्टअप महाकुंभ की हालिया यात्राओं और आगामी एमओयू के माध्यम से अपने छात्रों के लिए सर्वोत्तम अवसर प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रहा है.

ALSO READ: CUJ की नयी लाइब्रेरी बिल्डिंग का उद्घाटन, विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में एक साथ पढ़ सकेंगे 1500 स्टूडेंट्स

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel