[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Chhattisgarh Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद

0
Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद
नक्सल मुठभेड़ की सांकेतिक तस्वीर

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए. आईजी बस्तर, पी सुंदरराज ने बताया कि बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया के अंतर्गत जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए. सर्च ऑपरेशन जारी है.

इससे पहले पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया के जंगल में रविवार सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षाबलों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला, ठीक इसके कुछ देर बाद मुठभेड़ शुरू हुई. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए.’’ उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है.

बस्तर पुलिस ने बताया कि जिला बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए. 2 घायल हैं. सर्च ऑपरेशन जारी है. सुरक्षाकर्मियों के शवों को निकालने और घायल जवानों को निकालने के प्रयास जारी हैं.

Previous article Chocolate Day Messages: चॉकलेट डे को खास बनाएं इन मिठास से भरी शायरी के साथ
Next article Telanga Kharia Jayanti: तेलंगा खड़िया के वंशज बेरोजगारी की वजह से कर गये पलायन, विकास की योजनाएं भी ठप
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel