[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Chhattisgarh School Holidays: इस राज्य में अगले 5 दिनों में 43 से 45 डिग्री पहुंच जाएगा पारा, स्कूलों ने कर दिया छुट्टी का ऐलान

School Holidays: इस राज्य में अगले 5 दिनों में 43 से 45 डिग्री पहुंच जाएगा पारा, स्कूलों ने कर दिया छुट्टी का ऐलान

0
School Holidays: इस राज्य में अगले 5 दिनों में 43 से 45 डिग्री पहुंच जाएगा पारा, स्कूलों ने कर दिया छुट्टी का ऐलान
Heat Wave Alert

School Holidays: देश के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी पड़नी शुरु हो गई है. कई इलाकों में गर्मी का पारा 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है. उत्तर भारत, मध्य भारत, पश्चिम भारत समेत देश के कई और हिस्सों में भीषण गर्मी और धूप के कारण घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है. आईएमडी ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत देश के अधिकांश राज्यों में गर्मी का कहर है. कई राज्यों में गर्मी के कारण स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है.

25 अप्रैल से गर्मी की छुट्टी

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़नी शुरु हो गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के कई हिस्सों में इस समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है. आने वाले कुछ दिनों में तापमान बढ़कर 43 से 45 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टी समय से पहले ही शुरू करने का फैसला किया है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है. सरकारी आदेश के मुताबिक स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों में एक मई 2025 से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया था लेकिन भीषण गर्मी और लू के कारण घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बदलकर 25 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक कर दी है.

शिक्षकों का आना होगा स्कूल

अधिकारियों के मुताबिक यह आदेश शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य शासन के इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा है कि बच्चे घर में रहकर रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लें. साय ने कहा है “प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है. सभी बच्चों से आग्रह है कि तेज धूप से बचें, भरपूर पानी पिएं, घर पर रहकर रचनात्मक गतिविधियों में भाग लें एवं छुट्टियों का आनंद लें.”

भीषण गर्मी पड़ने की संभावना

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में इस समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है. मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने मंगलवार को अगले तीन दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है. मौसम केंद्र ने कहा है पिछले 24 घंटों के दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लू चली है. अगले पांच दिनों तक बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

Previous article पाकुड़ में पारा पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस, बढ़ी धूप की तपिश
Next article Khunti News : चलकद में बनेगा डे-बोर्डिंग हॉकी प्रशिक्षण केंद्र
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel