[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Chhattisgarh GST Cut : ट्रैक्टर के दामों में 65 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की आई कमी, जानें मुख्यमंत्री साय ने क्या कहा

GST Cut : ट्रैक्टर के दामों में 65 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की आई कमी, जानें मुख्यमंत्री साय ने क्या कहा

0
GST Cut : ट्रैक्टर के दामों में 65 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की आई कमी, जानें मुख्यमंत्री साय ने क्या कहा
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स “धन्यवाद मोदी जी” कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स से आर्थिक क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है. जीएसटी दरों में कटौती से 140 करोड़ देशवासियों के जीवन में खुशी आई है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के पद्मश्री सम्मान प्राप्त विभूतियों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया. कार्यक्रम का आयोजन रायपुर संभाग के छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा किया गया था.

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार ऐसे फैसले लिए गए हैं जिनके बारे में यह कहा जाता था कि ये कभी नहीं हो सकते. इसी कड़ी में जीएसटी रिफॉर्म्स आमजन को आर्थिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है.

ट्रैक्टर के दामों में 65 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की कमी आई

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्वयं लोगों के बीच जाकर जीएसटी दरों में कटौती से मिले लाभ की जानकारी ले रहा हूं. हाल ही में जब मैं दैनिक जरूरत का सामान खरीद रहे लोगों से मिलने एक मार्ट गया, तो वहां गृहणियों ने बताया कि इन सुधारों से हमारे किचन के बजट में कमी आई है. जब गृहणियां प्रत्येक वस्तु के कम हुए दाम बता रही थीं, तो उनके चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी. इन सुधारों से किसानों को भी बड़ी राहत मिली है. मैं ट्रैक्टर शोरूम भी गया, जहां मुझे बताया गया कि ट्रैक्टर के दामों में 65 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की कमी आई है.

जापान और कोरिया की यात्रा का जिक्र मुख्यमंत्री साय ने किया

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रदेश के व्यापारियों का बड़ा योगदान होगा. छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति को निवेशकों द्वारा बहुत सराहा जा रहा है. हाल ही में मैंने जापान और कोरिया की यात्रा की, जहां इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किए गए. एशिया महाद्वीप के कई निवेशकों ने छत्तीसगढ़ में निवेश में रुचि दिखाई है. प्रदेश में औद्योगिक निवेश से बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा.

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए जीएसटी सुधार न भूतो न भविष्यति हैं. यह कदम आम आदमी को ताकतवर बना रहा है. जहां एक ओर दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की कीमत कम होने से लोगों को लाभ मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है. जीएसटी रिफॉर्म्स को लेकर जनता की ओर से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है.

पद्मश्री प्राप्त विभूतियों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली पद्मश्री प्राप्त विभूतियों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया. इनमें जॉन मार्टिन नेल्सन, डॉ. राधेश्याम बारले, श्रीमती उषा बारले, डॉ. पुखराज बाफना, श्रीमती फुलबासन बाई यादव, श्रीमती शमशाद बेगम, डॉ. भारती बंधु, श्री अनुज शर्मा, श्री मदन सिंह चौहान, सुश्री सबा अंजुम, श्री अजय कुमार मंडावी, श्री हेमचन्द मांझी, श्री पंडी राम, श्री जागेश्वर यादव, श्री राजेन्द्र प्रसाद, श्री राजेश चौहान और सुश्री नीता डुमरे शामिल रहे.

कौन–कौन मौजूद थे कार्यक्रम में

इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, श्री संपत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, सीजीएमएससीएल के अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी, श्री अखिलेश सोनी, श्री श्रीचंद सुंदरानी, श्री अजय भसीन सहित रायपुर संभाग के छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Previous article Paneer Cheese Toast: वीकेंड पर फैमिली के लिए करें कुछ स्पेशल, बनाएं पनीर चीज टोस्ट रेसिपी 
Next article हर समस्या का समाधान ढूंढने में सक्षम होंगे, यहां देखें सिंह राशि का 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel