[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत की सेंटरिंग गिरने से दो की मौत

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत की सेंटरिंग गिरने से दो की मौत

0
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत की सेंटरिंग गिरने से दो की मौत
Chhattisgarh building centring frame collapsed

Chhattisgarh building centring frame collapsed : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को एक निर्माणाधीन इमारत में ‘स्लैब’ डालने के दौरान निर्माण कार्य के लिए तैयार सेंटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई. हादसे में 6 अन्य मजदूर घायल हो गए. पुलिस ने बताया, घटना वीआईपी रोड पर विशाल नगर इलाके में हुई.

8वीं मंजिल पर स्लैब डालने का काम किया जा रहा था, उसी समय हुआ हादसा

दोपहर करीब 3:30 बजे जब निर्माणाधीन इमारत की 8वीं मंजिल पर स्लैब डालने का काम किया जा रहा था, उस समय सेंटरिंग टूटकर जमीन पर गिर गया. लोहे की सरियाओं के बीच और निर्माण सामग्री के मलबे में फंसे 8 मजदूरों को बाहर निकाला गया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया. उनमें से दो की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई.

घायल मजदूरों में एक की हालत गंभीर

पुलिस ने बताया हादसे में 10 मजदूर घायल हैं. जिनमें 6 को गंभीर चोट लगी है. उसमें एक की हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. जिसके बाद राहत और बवाच कार्य चलाए गए.

यह भी पढ़ें: Kannauj Railway Station: कन्नौज रेलवे स्टेशन में निर्माणाधीन छत गिरी, 5 गंभीर रूप से घायल, मुआवजे की घोषणा

निजी डेवलपर कंपनी ने 10 लाख रुपये मुआवजा देने का किया ऐलान

निर्माणाधीन इमारत एक निजी डेवलपर कंपनी की है, जिसने प्रत्येक मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. एक मजदूर ने बताया, निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के कोई उपाय नहीं थे.

Previous article hajipur news. गुरुग्राम की कंपनी में हुई थी युवक की मौत, शव पहुंचा गांव
Next article शराब के साथ वीडियो वायरल होने पर दारोगा हुए निलंबित
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel