[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Chhattisgarh Chhattisgarh: सुकमा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया, इस साल अबतक 114 ढेर

Chhattisgarh: सुकमा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया, इस साल अबतक 114 ढेर

0
Chhattisgarh: सुकमा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया, इस साल अबतक 114 ढेर
encounter

Chhattisgarh के सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है. यह जानकारी सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने दी है. छत्तीसगढ़ के बीजापुर पुलिस ने बताया कि मिरतुर पीएस सीमा के अंतर्गत जप्पेमरका और कामकानार के वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है.

नारायणपुर में 8 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था

इससे पहले छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और बीजापुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया था. मुठभेड़ शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का एक दल नक्सल विरोधी अभियान के बाद लौट रहा था. उससे पहले गुरुवार को बीजापुर-नारायणपुर सीमा के पल्लेवाया-हांदावाड़ा इलाके में मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया था.

शिविर में लौटने के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर की गोलीबारी

सुरक्षाबल के जवान जब अपने शिविर लौट रहे थे तब नक्सलियों ने एसटीएफ के दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

इस साल अबतक 114 नक्सली मारे गए

इस साल राज्य में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 114 नक्सली मारे जा चुके हैं. इससे पहले 10 मई को बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे. वहीं, 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित 10 नक्सली मारे गए थे. इसके अलावा, सुरक्षाबलों ने 16 अप्रैल को कांकेर जिले में मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया था.

Also Read: Chhattisgarh Accident: कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, 19 की मौत, सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

Also Read: Chhattisgarh Accident: उठ गया सिर से माता-पिता का साया, कवर्धा हादसे में अनाथ हुए बच्चों को मिली ‘विधायक मां’

Previous article Quordle Answers: हिंट्स देखें और पजल सॉल्व करें
Next article Pune Porsche Accident: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आपत्तिजनक वीडियो बनाने पर रील क्रिएटर के खिलाफ FIR
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel