[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Chhattisgarh छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा हमला, IED ब्लास्ट में 9 जवान शहीद, देखें तस्वीर

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा हमला, IED ब्लास्ट में 9 जवान शहीद, देखें तस्वीर

0
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा हमला, IED ब्लास्ट में 9 जवान शहीद, देखें तस्वीर
Naxali IED Blast

Naxali IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है. नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट से सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया. हमले में 8 जवान शहीद हुए हैं.

Naxal Blast 6
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा हमला, ied ब्लास्ट में 9 जवान शहीद, देखें तस्वीर 8

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजपुर के कुटरू थाना क्षेत्र के के अम्बेली गांव के पास नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया.इस घटना में दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड के आठ जवान शहीद हो गए हैं. हमले में वाहन चालक की भी मृत्यु हो गई है.

Naxal Blast 2
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा हमला, ied ब्लास्ट में 9 जवान शहीद, देखें तस्वीर 9

नक्सलियों के विस्फोट से घटनास्थल में एक बड़ा गड्ढा हो गया है, जो 10 फीट से ज्यादा गहरा है. हमले में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. विस्फोट इतना जोरदार था कि वाहन का एक हिस्सा पास के एक पेड़ पर जाकर अटक गया.

Naxal Blast 5
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा हमला, ied ब्लास्ट में 9 जवान शहीद, देखें तस्वीर 10

दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था. अपना अभियान खत्म कर दल वापस लौट रहा था, इसी दौरान कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बेली गांव के पास नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया.

Naxal Blast Ani
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा हमला, ied ब्लास्ट में 9 जवान शहीद, देखें तस्वीर 11

बीते दो सालों में छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर माओवादियों का यह सबसे बड़ा हमला है. इससे पहले 26 अप्रैल 2023 को पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे वाहनों के काफिले में शामिल एक एमयूवी को नक्सलियों ने बम से उड़ा दिया था. इस घटना में 10 पुलिसकर्मियों और एक चालक की मौत हो गई थी.

Naxal Blast 3
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा हमला, ied ब्लास्ट में 9 जवान शहीद, देखें तस्वीर 12

इधर, घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में जारी नक्सल विरोधी अभियान से नक्सली हताश हैं और इसलिए इस तरह की कायरतापूर्ण हरकत कर रहे हैं. उन्होंने अपनी गहरी संवेदनाएं शहीदों के परिवारों के प्रति जताई हैं.

Naxal Blast 7
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा हमला, ied ब्लास्ट में 9 जवान शहीद, देखें तस्वीर 13

Also Read: Chhattisgarh Naxal IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का तांडव, IED विस्फोट में 9 जवान शहीद

Previous article हरिहर साह कॉलेज को पीएम उषा योजना के अंतर्गत पांच करोड़ राशि मिलने पर हर्ष
Next article ट्रांसफॉर्मर के नीचे धान के पुआल की लोडिंग हादसे को दे रहा आमंत्रण
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel