[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Photos CBSE Board Exam 2024: धनबाद में मैट्रिक की परीक्षा देकर बाहर निकले स्टूडेंट्स के खिले चेहरे, देखें PHOTOS

CBSE Board Exam 2024: धनबाद में मैट्रिक की परीक्षा देकर बाहर निकले स्टूडेंट्स के खिले चेहरे, देखें PHOTOS

0
CBSE Board Exam 2024: धनबाद में मैट्रिक की परीक्षा देकर बाहर निकले स्टूडेंट्स के खिले चेहरे, देखें PHOTOS
Cbse Exam5
धनबाद में मैट्रिक की परीक्षा देकर बाहर आए स्टूडेंट्स के चेहरे पर दिख रही थी खुशी. Prabhat khabar

CBSE Board Exam 2024: धनबाद में मैट्रिक की परीक्षा देकर स्टूडेंट्स बाहर निकले, तो उनके चेहरे खिले-खिले थे. ऐसा लग रहा था कि बुधवार (21 फरवरी 2024) का पेपर बेहद आसान था. परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने के बाद स्टूडेंट्स ने फोटोग्राफर के सामने पोज भी दिए.

Cbse Exam4
बेटियों के चेहरे पर भी नजर आई खुशी. Prabhat khabar

बेटियों के चेहरे भी इम्तहान के बाद खिले हुए थे. सीबीएसई ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि इस बार से बोर्ड के एग्जाम में टॉपर की घोषणा नहीं की जाएगी. साथ ही यह भी कहा है कि स्टूडेंट्स के डिवीजन और प्राप्तांक की भी घोषणा नहीं की जाएगी.

Cbse Exam3
मैट्रिक के एक परीक्षा केंद्र के बाहर ऐसा था नजारा. Prabhat khabar

सीबीएसई की इस घोषणा का मतलब यह कतई नहीं है कि केंद्रीय बोर्ड ने मैट्रिक की परीक्षा में पास होने के लिए कोई अंक तय नहीं किया है. सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं में पास होने के लिए कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक लाना होता है.

Cbse Exam2
परीक्षा के बारे में साथियों से चर्चा करते निकल रहे थे बच्चे. Prabhat khabar

इतना ही नहीं, सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए इंटर्नल असेसमेंट में विद्यार्थियों का सभी विषयों में पास होना अनिवार्य है. इस बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुईं थीं.

Cbse Exam1
मैट्रिक की परीक्षा दे रहे बच्चों से ज्यादा उनके अभिभावकों में दिखी टेंशन. Prabhat khabar

10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च को खत्म हो जाएंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 2 अप्रैल 2024 तक चलेंगी. परीक्षा के परिणाम मई के अंत तक घोषित हो जाने की उम्मीद है.

Cbse Exam
आज की परीक्षा पूरी हुई. अब अगले की तैयारी. Prabhat khabar

बताया जा रहा है कि मई 2024 के अंत तक कॉपियों की चेंकिंग पूरी कर ली जाएगी. अगर ऐसा हो जाता है, तो जून के महीने के बीच में या अंत में परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे.

Previous article साहिबगंज : 25 को भोगनाडीह पहुंचेंगे सीएम, अबुआ आवास योजना का प्रमाण पत्र करेंगे वितरित
Next article पाकुड़ : जनता दरबार में उठी पानी-बिजली की समस्याएं
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel