[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार जगदानंद सिंह ने क्यों बनाई RJD से दूरी, बेटे ने खोला राज, चुनाव को लेकर किया बड़ा ऐलान

जगदानंद सिंह ने क्यों बनाई RJD से दूरी, बेटे ने खोला राज, चुनाव को लेकर किया बड़ा ऐलान

0
जगदानंद सिंह ने क्यों बनाई RJD से दूरी, बेटे ने खोला राज, चुनाव को लेकर किया बड़ा ऐलान
जगदानंद सिंह

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह इन दिनों पार्टी कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं. वह न तो पार्टी दफ्तर जा रहे हैं और न ही किसी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि जगदानंद सिंह पार्टी से नाराज है. इसलिए उन्होंने दूरी बना रखी है. लेकिन इन सब बातों को उनके बेटे और बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह ने अफवाह बताया है. बुधवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि जगदानंद सिंह की पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है.

सुधाकर सिंह
सुधाकर सिंह

इस वजह से पार्टी दफ्तर नहीं जा रहे जगदानंद सिंह

सुधाकर सिंह ने जगदानंद सिंह के पार्टी दफ्तर न जाने के सवाल पर कहा कि पार्टी का काम करने के लिए कार्यालय आना जरूरी नहीं है. काम कहीं से भी हो सकता है. इसमें नाराजगी वाली कोई बात नहीं है. उनके पिता स्वास्थ्य कारणों की वजह से आरजेडी कार्यालय से दूरी बनाए हुए हैं.

जगदानंद सिंह
जगदानंद सिंह

आरजेडी के साथ हैं और रहेंगे: सुधाकर

सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि अगर जगदानंद नाराज होते तो उनके कई बयान आए होते. उनका कोई बयान नहीं आए हैं, तो फिर सफाई किस बात की दें. चुप रहने के पीछे शारीरिक अस्वस्थता पर भी निर्भर करता है. जगदानंद सिंह आरजेडी के साथ हैं और आगे भी रहेंगे. पिता के आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे की अटकलों को भी बेटे सुधाकर ने खारिज किया. उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में ऐसी कोई बात नहीं है.

इसे भी पढ़ें: लालू यादव ने महाकुंभ को बताया फालतू तो भड़के CM योगी, RJD चीफ को जमकर लताड़ा

RJD से दूरी बनाए हुए हैं जगदानंद सिंह

बता दें कि जगदानंद सिंह लंबे समय से आरजेडी के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं. बीते 18 जनवरी को पटना में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी, उसमें भी जगदानंद नहीं शामिल हुए थे. लालू एवं तेजस्वी यादव द्वारा आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलें भी कई बार चलीं लेकिन इस पर अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है.

इसे भी पढ़ें: मेरे उप मुख्यमंत्री रहते किसी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ, तेजस्वी यादव ने गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel