[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया के विष्णुपद मंदिर में पर्यटन कॉरिडोर का होगा निर्माण, 57.74 करोड़ रुपये का टेंडर जारी…

गया के विष्णुपद मंदिर में पर्यटन कॉरिडोर का होगा निर्माण, 57.74 करोड़ रुपये का टेंडर जारी…

0
गया के विष्णुपद मंदिर में पर्यटन कॉरिडोर का होगा निर्माण, 57.74 करोड़ रुपये का टेंडर जारी…

Vishnupad mandir Gaya: गयाजी धाम विष्णुपद मंदिर में पर्यटन कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है. कॉरिडोर के पहले चरण में विष्णुपद मंदिर में पाथवे-सह-शेड भवन, संरचना एवं मंदिर के लिए वैकल्पिक एप्रोच पथ और बस डिपो का निर्माण किया जाएगा. इस पर करीब 57.74 (Tender Price) करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है. छह अगस्त को प्री-बिड मीटिंग होगी जबकि टेंडर 12 अगस्त को खोला जाएगा. इसके बाद एजेंसी का चयन कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा.

कॉरिडोर में इन चीजों का होगा निर्माण

पर्यटन विभाग के मुताबिक, विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर के अंतर्गत तीर्थयात्रियों के बैठने की सुविधाओं के साथ मुख्य भवन का निर्माण, रिवर फ्रंट से मुख्य मंदिर तक 42 मीटर पथ का निर्माण, कैनोपी, शौचालय, पीने की पानी की सुविधा, पाथवे का विकास, पार्किंग क्षेत्र के पास पर्यटक सुविधा केंद्र और बस डिपो का निर्माण इत्यादि के निर्माण की योजना बनाई गई है.

ये भी पढ़ें: छपरा का दूल्हा, हंगरी की दुल्हन…पटना में हिन्दू रीति-रिवाज से हुई शादी, विवाह देख मेहमान भी हुए गदगद…

कॉरिडोर के पहले चरण का काम दो साल में पूरा करने का लक्ष्य

इसके अलावा, जल संसाधन विभाग द्वारा विष्णुपद मंदिर तक वैकल्पिक पहुंच पथ के निर्माण के साथ-साथ घुंघरीटांड बाईपास पुल से मुक्तिधाम तक फल्गु नदी पर बांध तथा एकीकृत जल निकासी कार्य इत्यादि से संबंधित कार्य की स्वीकृति की कार्यवाही भी की जा रही है.

वहीं, पथ निर्माण विभाग द्वारा पार्किंग, ड्रेन एवं मनसरवा नाला पर सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति की कार्यवाही अपने स्तर से की जा रही है.

Previous article Kal ka Rashifal 12 July 2024: कल इन 5 राशि वालों के जीवन में आएगा आश्चर्यजनक बदलाव, जानें सभी राशियों का हाल
Next article Mhindra XUV700 की तीसरी वर्षगांठ पर कंपनी ने दी सौगात, कीमतों में 2 लाख से ज्यादा की छूट
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel