[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के विक्रमशिला पुल पर तीसरा बेली ब्रिज बनकर रेडी, जानिए कब से चलने लगेंगी गाड़ियां

बिहार के विक्रमशिला पुल पर तीसरा बेली ब्रिज बनकर रेडी, जानिए कब से चलने लगेंगी गाड़ियां

0
बिहार के विक्रमशिला पुल पर तीसरा बेली ब्रिज बनकर रेडी, जानिए कब से चलने लगेंगी गाड़ियां
विक्रमशिला पुल (सांकेतिक तस्वीर)

Vikramshila Bridge: भागलपुर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. विक्रमशिला पुल, जिसका एक स्लैब कुछ दिनों पहले गंगा में समा गया था, उस पर जल्द ही गाड़ियां चलनी शुरू हो जायेंगी. इस पुल का तीसरा बेली ब्रिज बनकर तैयार हो गया है. ऐसे में गाड़ियों के जल्द आवागमन के लिए 24 मीटर के तीसरे और अंतिम बेली ब्रिज की लॉचिंग शुक्रवार को होने की संभावना है. इसके लिए तीसरे ब्रिज की तैयारी लगभग पूरी हो गई है.

लॉचिंग के बाद तय होगा ट्रायल का दिन

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की देर रात इसे पूरी तरह तैयार कर लेने की प्लानिंग थी. इसके लॉन्च करने के बाद तीनों बेली ब्रिज को टीम एक बार चेक करेगी और गाड़ियों के ट्रायल का दिन तय करेगी. उसके बाद गाड़ी चलाकर ट्रायल लिया जायेगा.

सब कुछ ठीक रहा तो इस पुल पर पांच जून से परिचालन शुरू कर दिया जाएगा. ब्रिज को तैयार कर रही बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को तीसरे 24 मीटर वाले बेली ब्रिज को लॉन्च करने की पूरी संभावना है. काम तेजी से किया जा रहा है.

वन-वे होगा गाड़ियों का परिचालन

बेली ब्रिज पर वन-वे गाड़ियों का परिचालन किया जाएगा. यह तय पहले से ही कर लिया गया है. वन-वे परिचालन की व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से कैंप लगाया जाएगा. जिससे व्यवस्थित तरीके से गाड़ियों का परिचालन किया जा सके. जानकारी के मुताबिक, इस पर बड़े गाड़ियों का परिचालन नहीं किया जाएगा.

अब तक विक्रमशिला पुल को लेकर क्या-क्या किया गया?

  • 3 मई: विक्रमशिला पुल के 34 मीटर का स्लैब गंगा में समा गया. इसके बाद आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई.
  • 4 मई: बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने तीन महीने में काम पूरा होने की बात कही. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात कर सेना की मदद मांगी. इंजीनियर्स की टीम ने जांच की और एलिगेटर क्रेकिंग होने की बात कही.
  • 5 मई: बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की टीम भागलपुर पहुंची और घटनास्थल पर असेसमेंट शुरू किया.
  • 6 मई: बीआरओ की टीम का असेसमेंट पूरा हुआ. इसके बाद पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने पुल का निरीक्षण कर बीआरओ की टीम से बेली ब्रिज के बारे में जानकारी ली.
  • 19 मई: टूटे स्लैब पर पहले बेली ब्रिज की लॉचिंग
  • 24 मई: दूसरे बेली ब्रिज के गार्डर लांच

Also Read: बिहार में अब बस का वेट करने का झंझट खत्म, ऐप देगा लाइव लोकेशन की जानकारी

Previous article यूपी में दलित उत्पीड़न में सबसे आगे यादव व मुस्लिम
Next article सुपौल में 150 वर्षों से आस्था का केंद्र है वायसी का काली मंदिर
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel