बिहार में 2549 करोड़ से बिछेगा विक्रमशिला-कटरिया रेल लाइन, गंगा पर भी बनेगा 2.44 किमी लंबा डबल लाइन पुल

Vikramshila-Kataria Rail Line: बिहार में विक्रमशिला-कटरिया रेल लाइन का निर्माण होने वाला है. यह रेल लाइन बिहार के लिए बेहद खास मानी जा रही है. इस मेगा प्रोजेक्ट में कई स्टेशन और गंगा नदी पर डबल लाइन पुल भी शामिल है.

By Preeti Dayal | June 16, 2026 11:17 AM

Vikramshila-Kataria Rail Line: विक्रमशिला-कटरिया रेल लाइन के निर्माण से बिहार के कई जिलों की सूरत बदलने वाली है. इस मेगा प्रोजेक्ट से कई लोगों को बड़ी राहत मिल सकेगी. सोमवार को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने पाटलिपुत्र-शाहपुर पटोरी-बरौनी-नौगछिया रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया था. साथ ही विक्रमशिला-कटरिया रेल लाइन के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया गया.

गंगा नदी पर बनाया जाएगा डबल लाइन पुल

इस परियोजना के तहत गंगा नदी पर 2.44 किमी लंबी डबल लाइन वाली पुल का भी निर्माण किया जाना है. जानकारी के मुताबिक, इससे संबंधित टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. मिट्टी जांच का काम भी पूरा किया जा चुका है. मुख्य पुल के डिजाइन और ड्राईंग का काम अगले 3 महीने में पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद मुख्य पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

इसके साथ ही मुख्य पुल से जुड़े दोनों तरफ बनने वाले रेल लाइन के लिए 180 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है. अधिगृहित किए जाने वाले इस 180 हेक्टेयर जमीन में से आधे से ज्यादा प्राइवेट जमीन है, जिसे अधिगृहित करने के लिए 20ए और 20ई जारी किया जा चुका है.

विक्रमशिला और कटरिया स्टेशन कहां होगा?

2549 करोड़ रुपये की लागत से बिहार में भागलपुर के पास गंगा नदी पर 26 किमी लंबे विक्रमशिला-कटरिया नई रेल लाइन का निर्माण किया जाना है. इस परियोजना के तहत गंगा नदी पर 2.44 किमी लंबी डबल लाइन वाली पुल का भी निर्माण किया जाएगा. विक्रमशिला-कटरिया नई लाइन परियोजना में विक्रमशिला स्टेशन भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड और कटरिया स्टेशन कटिहार-बरौनी रेलखंड पर स्थित है.

इस परियोजना के तहत गंगा नदी नदी पर बनने वाला रेल पुल वाई आकार का होगा जो उत्तर दिशा में कटरिया और नवगछिया और दक्षिण दिशा में विक्रमशिला और शिवनारायणपुर स्टेशनों को जोड़ेगी. इस पुल का निर्माण होने से बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र का अंग क्षेत्र से सीधा जुड़वा होगा.

Also Read: बिहार में सरकारी शिक्षकों की ट्रांसफर नीति पर 17 जून को मिलेगी मंजूरी, तैयारी पूरी